फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Elderly couple dies after being hit by a train

Kanpur Dehat: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपती की मौत, बेटी के घर जाने के लिए निकले थे दोनों

Sun, 01 Dec 2024 11:56 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 01 Dec 2024 11:56 AM IST
सार

Kanpur Dehat: ट्रेन की चपेट में आने से बुजुर्ग दंपती की जान चली गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur Dehat: Elderly couple dies after being hit by a train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली- हावड़ा रेल मार्ग की अंबियापुर स्टेशन के पास रविवार सुबह ट्रैक पार करने के दौरान बुजुर्ग दंपती अप लाइन पर जा रही ट्रैन की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को ट्रैक से हटाकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की है। अंबियापुर निवासी गोपीलाल (77) रविवार सुबह 8 बजे के करीब पत्नी शिवदेवी (70) के साथ औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के दौलतपुर में बेटी शिवकांति के पास जाने के लिए निकले थे।

विज्ञापन


8:15 मिनट पर रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह दिल्ली जा रही बरौनी क्लोन एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। अनहोनी पर बेटे अमर सिंह, रमेश उर्फ राजू व परिजन रो- रोकर बेहाल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को ट्रैक से हटाया गया। थानाध्यक्ष जेपी शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed