Kanpur Dehat: बड़े भाई ने लाठी से पीटकर की छोटे भाई की हत्या, चार बिस्वा जमीन को लेकर हुआ था विवाद
Kanpur Dehat News: मंगलपुर थाना के परहुली में चार बिस्वा जमीन के विवाद में बड़े भाई ने लाठी से पीटकर की छोटे भाई की हत्या कर दी। एसपी व फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर देहात में मंगलपुर थाना के परहुली में चार बिस्वा जमीन के विवाद में बड़े भाई ने गुरुवार की रात घर के बाहर चारपाई पर सो रहे छोटे भाई की लाठी से पीटकर हत्या कर दी। जब घर के अन्य परिजन ने चारपाई पर लहूलुहान हालत में शव पड़ा देखा, तो कोहराम मच गया। सूचना पर एसपी ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए।
परिजन की तहरीर पर आरोपी भाई पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। परहुली निवासी सुनील गुप्ता (40) घर के बाहर चारपाई डालकर सो रहे थे। बंटवारे के विवाद में रात 11 बजे उनके बड़े भाई सर्वेंद्र लाठी लेकर आए। छोटे भाई के सिर पर हमला कर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना से परिजन बिलखने लगे। सूचना पर एसपी अरविंद मिश्रा, फॉरेंसिक टीम, एएसपी राजेश पांडेय, सीओ रसूलाबाद राजीव सिरोही व पुलिसफोर्स मौके पर पहुंची।
आरोपी सर्वेंद्र पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज
परिजन से घटना की जानकारी ली। भाई अरविंद ने बताया कि सर्वेंद्र को मिले खेत उपजाऊ होने व सुनील की जमीन कम उपजाऊ होने के कारण चार बिस्वा जमीन अधिक मिली थी। इसी बात को लेकर सर्वेंद्र का सुनील से विवाद था। अनहोनी से मां तारा देवी, पत्नी सपना, बेटे पार्थ का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार बिंद ने बताया कि भाई अरविंद की तहरीर पर आरोपी सर्वेंद्र पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर घर से ही गिरफ्तारी कर ली गई है।