फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Drizzle with strong wind, farmers worried about crops

कानपुर देहात : तेज हवा के साथ हुई बूंदाबांदी, फसलों को लेकर किसानों बढ़ी चिंता

Thu, 14 Apr 2022 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Drizzle with strong wind, farmers worried about crops
खेत में गेहूं की मडाई करते किसान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। मौसम में फिर से बदलाव दिखाई दे रहा है। पिछले एक पखवारे से तापमान में बढ़ोतरी होने के बाद अब आसमान में बादल मंडराने लगे हैं।
विज्ञापन

बुधवार की भोर बूंदाबांदी हुई, तो वहीं दोपहर तक आसमान में काले बादल छाए रहे। इसके साथ तेज हवाएं भी चलीं। जिससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में बादल छाए रहेंगे।
अप्रैल में प्रचंड रूप दिखा रही गर्मी से हर कोई बेहाल नजर आ रहा है। मंगलवार की रात मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और बुधवार भोर अकबरपुर समेत आसपास क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई।
विज्ञापन

वहीं दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। जिससे सुबह के समय लोगों को गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन दोपहर में अधिकतम तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जिससे उमस बढ़ गई और लोग पसीने से तर-बतर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेमौसम बूंदाबांदी से किसानों की परेशानियां बढ़ गईं। वर्तमान में गेहूं, चने और मसूर की फसलें पककर तैयारी खड़ी हैं। अधिकांश क्षेत्रों में फसलों की कटाई का कार्य चल रहा है। ऐसे में बारिश होती है, तो किसानों की फसलों को नुकसान होगा और गेहूं की फसल की चमक पानी लगने से चली जाएगी।

जिन किसानों ने फसल काट ली है। वह बारिश से बचाने के लिए मशक्कत करने में लग गए हैं। किसानों का मानना है कि अगर अब बारिश होती है तो रबी की फसलें बर्बाद होंगी। वहीं मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आगामी दिनों में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed