फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat DM appeals to people, do not send children to school with lpg fitted vehicle

कानपुर देहात डीएम ने लोगों से की अपील, एलपीजी किट लगे वाहनों से बच्चों को न भेजें स्कूल

Wed, 27 Apr 2022 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat DM appeals to people, do not send children to school with lpg fitted vehicle
कानपुर देहात। अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर खुद सचेत रहें। एलपीजी किट लगे वाहनों से उनको स्कूल न भेजें। यह अपील डीएम नेहा जैन ने अपने ट्वीटर अकाउंट में वीडियो अपलोड कर की है। उन्होंने ऐसे वाहनों से बच्चे जाते दिखाई देने पर परिवहन विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम नेहा जैन ने एक मिनट 10 सेकेंड का वीडियो अपलोड कर अभिभावकों को स्कूली बस के मानकों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाहन चलाते समय चालक सीट बेल्ट लगाए हो और उसके पास कम से कम पांच वर्ष का अनुभव हो।
विज्ञापन

बस में आपातकालीन खिड़की और जाल लगा होना चाहिए, जिससे बच्चा सर बाहर न निकल सके। वाहन में फर्स्ट एड बॉक्स और फायर उपकरण लगे होने चाहिए। बस में स्पीड गवर्नेंस डिवाइस लगी होनी चाहिए। जिससे चालक 40 किमी प्रति घंटे से ज्यादा बस न चला पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों में निर्धारित क्षमता से ज्यादा बच्चे नहीं होने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी तरह का खिलवाड़ होता है तो उसके लिए स्कूल प्रशासन, परिवहन विभाग और शिक्षा विभाग जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed