फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Delivery from operation after three years in Rasulabad CHC

कानपुर देहात : रसूलाबाद सीएचसी में तीन साल बाद ऑपरेशन से प्रसव

Thu, 10 Mar 2022 12:59 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:59 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Delivery from operation after three years in Rasulabad CHC
रसूलाबाद सीएचसी में ऑपरेशन के बाद नवजात के साथ मौजूद डॉक्टर। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। सीएचसी में महिला सर्जन की तैनाती नहीं होने से गर्भवती का प्रसव ऑपरेशन से नहीं हो पा रहा था। इससे चिकित्सालय से गंभीर हालत में गर्भवती को कानपुर या जिला अस्पताल रेफर किया जाता था। वहीं, अब महिला सर्जन की तैनाती होने पर बुधवार को ऑपरेशन से गर्भवती का प्रसव कराया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

लाला भगत गांव निवासी मोनू की पत्नी मूर्ति कुमारी (21) को बुधवार को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। स्त्री रोग विशेषज्ञ सर्जन अनुभा वाष्णेय ने परीक्षण के बाद बच्चे को गर्भनाल में फंसा देख ऑपरेशन की जरूरत बताई।
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी सहमति दी। ऑपरेशन थिएटर में निश्चेतक विशेषज्ञ डॉ. विजय प्रकाश दुबे की मौजूदगी में डॉ. अनुभा ने ऑपरेशन से प्रसव कराया। जच्चा व बच्ची को देख परिजन खुश नजर आए। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने बताया कि लगभग तीन वर्ष बाद सीएचसी में फिर से ऑपरेशन से प्रसव की सुविधा शुरू हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के अंतर्गत सीएचसी में क्षेत्र की 152 गर्भवती का बुधवार को स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। 98 गर्भवती का अल्ट्रासाउंड कराया गया। डॉ. मीना कुरील ने महिलाओं को नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि हरी पत्तेदार सब्जी को भोजन में जरूर शामिल करें। गर्भवती का परीक्षण डॉक्टर अनुभा वाष्णेय, डॉ. राशि जैन, स्टाफ नर्स निशा, आरती, अनुराधा वर्मा आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed