{"_id":"5e88c0a88ebc3e77392205ce","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp553749791","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी में आठ लोगों पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी में आठ लोगों पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसूलाबाद (कानपुर देहात)। फेसबुक अकाउंट पर दिल्ली सरकार, कोरोना व जमात को जोड़ते हुए अभद्र टिप्पणी करने में पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पांच आरोपी फरार हैं। एक आरोपी के पिता को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
रसूलाबाद के कबीरनगर निवासी मेहरबान खान ने फेसबुक ग्रुप चलाने वाले रतनपुर निवासी शिवम, राजा सिंह, अभय प्रताप सिंह, रहीम नगर निवासी आदित्य, गांधी नगर निवासी राहुल, दया निवासी ठाकुर नवनीत राजावत, गोलू राजपूत व पिंकू सिंह गौर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोप है कि इन लोगों ने दिल्ली प्रदेश सरकार, कोरोना व संप्रदाय विशेष को जोड़ते हुए आपत्तिजनक टिप्पणियां कर धार्मिक भावनाओं को भड़काने व शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आरोपी शिवम, राजा सिंह व आदित्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी में रिपोर्ट
देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने पर प्रभारी मीडिया सेल के इंस्पेक्टर ने फेसबुक अकाउंट संचालक पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने अकबरपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि अकबरपुर कस्बा निवासी फेसबुक यूजर पवन सिंह उर्फ पप्पू बौद्ध ने अकाउंट पर देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी की। उसने जनमानस की धार्मिक भावनाओं को भड़काने और शांति व्यवस्था भंग करने की साजिश की। कोतवाल आमोद कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।