{"_id":"5e517e768ebc3ef3802d3218","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp546328992","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगटा गांव में प्रवेश करने पर दर्ज कराना होगा विवरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगटा गांव में प्रवेश करने पर दर्ज कराना होगा विवरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। मंगटा गांव में जाने वाले बाहरी लोगों को अब अपना पूरा ब्योरा दर्ज कराना होगा। पुलिस ने यह गांव के मोड़ पर यह कार्रवाई शुरू कर दी है। शनिवार को आईजी और एसपी ने गांव में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा देकर शांति की अपील की। चेतावनी भी दी कि अराजकता पर सख्ती से निपटा जाएगा।
धार्मिक आयोजन में जाति विशेष पर टिप्पणी करने और धार्मिक पोस्टर फाड़ने के बाद 13 फरवरी को दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इसमें 26 लोग घायल हो गए थे। इससे गांव में तनाव का माहौल था। पीएससी के साथ कई थानों का पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार को गांव की एक 36 वर्षीय महिला खेत पर बेहोश मिली थी। होश में आने पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ जहरीला पाउडर चेहरे व मुंह के अंदर डालने का आरोप लगाया था। उसका इलाज हैलट अस्पताल में चल रहा है। शनिवार को आईजी मोहित अग्रवाल व एसपी अनुराग वत्स ने गांव पहुंच कर पैदल गश्त किया। लोगों से माहौल सामान्य करने की अपील की। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने की बात कही। चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि गांव में हालात सामान्य है। फिर भी सतर्कता बरतते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। आसपास के जनपदों से भी थानाध्यक्षों को लगाया गया है। फर्जी सूचना देने व फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
80 ग्रामीण पाबंद, 400 चिह्नित
गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 80 लोगों को पाबंद किया गया है। पूरे जिले में इस घटना को लेकर ज्ञापन सौंपने वाले व गांव जाकर माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले चार सौ लोगों को चिह्नित किया गया है। हर थाने में ऐसे लोगों की सूची बनाई जा रही है। अभी इनकी संख्या और बढ़ सकती है। इनके विरुद्ध भी शांति भंग की कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पुलिस टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं। भड़काऊ पोस्ट व गलत सूचना डालने वाले पुलिस के निशाने पर हैं।