{"_id":"5e2c97578ebc3e8d3e2f9225","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5406776179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता का हटाया गया अवैध कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता का हटाया गया अवैध कब्जा
विज्ञापन
झींझक के नासरखेड़ा गांव में कब्जा हटवाते कर्मी।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेरापुर (कानपुर देहात)। झींझक के नासरसेड़ा गांव में शनिवार को सपा नेता दिलदार पठान का अवैध कब्जा हटा दिया गया। सरकारी भूमि पर कब्जा के आरोप में सपा नेता को भू-माफिया के रूप में चिंह्ति किया था। एसडीएम ने उसका नाम भू माफिया की सूची में शामिल किए जाने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी।
झींझक निवासी सपा नेता दिलदार पठान ने झींझक-खम्हैला रोड पर नासरखेड़ा गांव में सरकारी भूमि पर सीमेंट के पोल व तार लगाकर अवैध कब्जा कर लिया था। एसडीएम दीपाली भार्गव ने मामले में जांच कराई थी। कब्जा पाए जाने पर 16 जनवरी को भू माफिया की सूची में सपा नेता का नाम शामिल करने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी थी।
शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जे को हटा दिया। एसडीएम ने बताया कि सपा नेता सरकारी जमीन को बेचे जाने के प्रयास की जानकारी मिली थी। नायब तहसीलदार जगरूप सिंह ने बताया कि सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कर दिया गया है। वहां सरकारी भूमि होने का बोर्ड लगा दिया गया है। इस दौरान राजस्व निरीक्षक अखिलेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
एसडीएम दीपाली भार्गव ने बताया कि सरकारी भूमि को खाली करा दिया गया है। मामले की रिपोर्ट डीएम को पहले ही भेजी जा चुकी है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।