{"_id":"5d3b5b1d8ebc3e6d0179cd72","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp503899272","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दबोचा गया 25 हजार का इनामी
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में लूट का आरोपी व खुलासा करते एसपी अनुराग वत्स।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। 25 हजार रुपये के इनामी प्रबल कुमार यादव उर्फ प्रबल प्रताप सिंह को मुठभेड़ में पुलिस ने दबोच लिया। वह सिकंदरा में 20 दिन पहले फाइनेंस कंपनी के एजेंट अखिलेश कुमार से लूट में फरार चल रहा था। पुलिस ने प्रबल के पास से तमंचा, लूट की रकम का 5250 रुपये, बैग, एटीएम, आधार कार्ड बरामद किए हैं।
एसपी अनुराग वत्स ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि औरैया के खानपुर निवासी फाइनेंस कंपनी के एजेंट अखिलेश को छह जुलाई को सिकंदरा के खोजाफूल बावन बीघा तालाब के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने रोक लिया था। इसके बाद 1.37 लाख रुपये से भरा बैग लूटकर फायरिंग करते हुए भाग गए थे।
इस मामले में छह अभियुक्तों को पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। औरैया के जुरौलिया निवासी प्रबल कुमार यादव उर्फ प्रबल प्रताप सिंह फरार चल रहा था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। गुरुवार देर रात सिकंदरा इलाके से थाना प्रभारी और स्वॉट टीम ने प्रबल को मुठभेड़ में दबोच लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है। एसपी ने बताया कि प्रबल पर औरैया और कानपुर देहात में लूट, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं के 10 मुकदमे दर्ज हैं।