{"_id":"5d3b59a78ebc3e6cb56848af","slug":"kanpur-dehat-crime-akbarpur-news-knp5038991159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगी बहनों से दुष्कर्म में मां-बेटे पर रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सगी बहनों से दुष्कर्म में मां-बेटे पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा (कानपुर देहात)। दो सगी बहनों से दुष्कर्म में मां और बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दुष्कर्म और अपराध करने के इरादे से नशीला पदार्थ खिलाने की धारा लगाई गई है।
दोनों बहनों ने आरोप लगाया था कि बुधवार को झींझक में रहने वाल रिश्तेदार विकास उनके घर आया। विकास ने कहा कि मां की कमर की हड्डी टूट गई है। इसलिए घर का कामकाज संभालने के लिए दोनों लोग घर चलो। वह दोनों विकास के झांसे में गईं और उसके घर चलने को राजी हो गईं। विकास दोनों को झींझक ले जाने के बहाने से तात्या टोपे नगर गुजैनी कानपुर नगर स्थित अपने कमरे में ले गया। वहां विकास की मां भी मौजूद थीं। बुधवार रात में विकास और उसकी मां ने उन लोगों को खाना खिलाया। पनीर की सब्जी खाने के बाद वह बेहोश हो गईं।
आरोप है कि इसके बाद विकास ने दोनों बहनों के साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार सुबह होश आने पर उन लोगों को इसका पता चला। देर शाम वे लोग विकास से घर से अपने घर पहुंचीं। परिजनों को पूरी बात बताने के बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
बाद में रूरा थाने पहुंचकर विकास और उसकी मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी। थाना प्रभारी मोहम्मद अब्बास ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शुक्रवार को पीड़ितों से मेडिकल कराने के लिए कहा तो उन्होंने इनकार कर दिया। शनिवार को पीड़ितों का मेडिकल कराया जाएगा।