{"_id":"5e347d788ebc3ec6ea07d234","slug":"kanpur-dehat-court-akbarpur-news-knp5417414167","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेंबर की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेंबर की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन शुरु
विज्ञापन
कचहरी परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे अधिवक्ता।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। हड़ताल पर चल रहे अधिवक्ताओं ने शुक्रवार से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अधिवक्ता कोर्ट परिसर में अनशन पर बैठे और चेंबर के जगह निर्धारित किए जाने की मांग उठाई। 23 जनवरी से चल रही हड़ताल के कारण वादकारी परेशान हैं। मुकदमों में सिर्फ तारीख मिल रही है।
जिला जज ने अधिवक्ताओं से वादकारियों के हित में हड़ताल खत्म कर काम पर लौटने के लिए कहा था। फिर भी हड़ताल जारी है। इस बार अधिवक्ता बैठने की समस्या का स्थायी हल निकाले जाने की मांग कर पर अड़े हैं। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने कचहरी परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। इस दौरान एकीकृत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रणधीर सिंह, महामंत्री प्रदीप पांडेय, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र नाथ मिश्रा, महामंत्री मुलायम सिंह, रमेश पांडेय, शैलेंद्र सिंह राजावत, हरिचरण कुशवाहा, शशिभूषण सिंह, अजय सिंह, सर्वेंद्र सिंह, राकेश मिश्रा, संजय सिसौदिया, ज्योती सिंह मौजूद रहे। उधर, ई स्टापिंग के विरोध में अकबरपुर व मैथा तहसील के स्टांप वेंडरों ने हड़ताल की।
वेंडरों की हड़ताल का अधिवक्ताओं ने भी समर्थन किया। अधिवक्ता समिति के अध्यक्ष दिलीप सिंह यादव ने वेंडरों के समर्थन दिया। इस मौके पर महेश कुमार रावत, नंदलाल यादव, सूर्य प्रकाश, रविंद्र कुमार, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार मौजूद रहे। मैथा तहसील में ई स्टापिंग के विरोध में वेंडर हड़ताल पर रहे। स्टांप वेंडर और अधिवक्ताओं ने संयुक्त रूप से तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर लायर्स एसोसिएशन अध्यक्ष सुधीर सिंह भदौरिया, भूपेंद्र सिंह यादव, अशोक कुमार त्रिवेदी, सुशील कुमार दीक्षित, राधेश्याम, अरविंद कुमार अंकित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
जेल में लगी कोर्ट, 14 बंदी रिहा
माती स्थित कारागार में शुक्रवार को कोर्ट लगी। इसमें 19 मामलों की सुनवाई हुई। 14 बंदियों को रिहाई का आदेश हुआ।
अधिवक्ताओं की हड़ताल से बंदियों के जमानत व अन्य प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई नहीं हो पा रही थी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की रिपोर्ट के बाद जिला जज यशवंत कुमार मिश्रा ने शुक्रवार से जेल में कोर्ट लगवाना शुरू कराया है। जेल में लगाई गई ड्यूटी के अनुसार जजों ने अदालत में उपस्थित होकर प्रकरणों की सुनवाई की।