फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat, Complaint of minors marriage, police made rounds of the temple, father missing for nine months

Kanpur Dehat: नाबालिग की शादी की शिकायत, पुलिस ने मंदिर में करा दिए फेरे, नौ माह से लापता है पिता, पढ़ें मामला

Thu, 21 Dec 2023 02:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 21 Dec 2023 02:21 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि रिश्तेदार शादी का विरोध कर रहे थे। उनसे लड़की के नाबालिग होने के साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। लड़की की मां ने बेटी को बालिग बताया है। नाबालिग होने के साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Dehat, Complaint of minors marriage, police made rounds of the temple, father missing for nine months
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर देहात में रूरा थाना क्षेत्र के एक गांव में काशीपुर से पहुंची बरात में लड़की के रिश्तेदारों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि नाबालिग की शादी कराई जा रही है। यूपी 112 पर की गई शिकायत के बाद पुलिस पहुंची। शादी का विरोध कर रहे रिश्तेदारों से लड़की के नाबालिग होने का साक्ष्य मांगा।

विज्ञापन

रिश्तेदार साक्ष्य नहीं दिखा सके। पुलिस की मौजूदगी में मंदिर में फेरे की रस्म हुई। शिवली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर 6 अप्रैल से लापता है। इधर उसके घर आने वाले एक युवक के साथ लापता मजदूर की पत्नी दो पुत्र व एक पुत्री संग रूरा थाना क्षेत्र के उसके गांव में आ गई।

विज्ञापन

लड़की को नाबालिग बताकर शादी का विरोध किया
महिला बच्चों संग उसके यहां रहने लगी। इधर महिला को उसने अपने भतीजे संग मजदूर के बेटी की शादी का प्रस्ताव दिया। इस पर सहमति बन गई। 19 दिसंबर को बरात आई तो लड़की (वधू) के रिश्तेदार शिवली थाना क्षेत्र के गांव से पहुंचे। यहां मौसेरी सास व अन्य रिश्तेदारों ने लड़की को नाबालिग बताकर शादी का विरोध किया।

विज्ञापन

यूपी 112 पर नाबालिग की शादी की शिकायत की
कुछ परिजनों की रिश्तेदारों से मारपीट हो गई। इसके बाद रिश्तेदारों के हंगामा शुरू किया तो विवाह की रस्में थम गई। एक रिश्तेदार ने यूपी 112 पर नाबालिग की शादी की शिकायत की। इस पर रूरा थाना से हल्का इंचार्ज दरोगा शशिकांत यादव ने दोनों पक्षों को शांत कराया।

विज्ञापन

साक्ष्य देने के बाद होगी कार्रवाई
इसके बाद शादी का विरोध कर रहे रिश्तेदारों से लड़की के नाबालिग होने का साक्ष्य मांगा। कहा कि साक्ष्य देने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद गांव में भगवान शंकर व देवी के मंदिर में फेरे की रस्म करा दी। थाना प्रभारी अजय कुमार पाठक ने बताया कि रिश्तेदार शादी का विरोध कर रहे थे।

बालिग होने का साक्ष्य पुलिस को तत्काल लेना चाहिए
उनसे लड़की के नाबालिग होने के साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा गया है। लड़की की मां ने बेटी को बालिग बताया है। नाबालिग होने के साक्ष्य मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इधर बाल कल्याण समिति की सदस्य माया कोरी ने बताया कि नाबालिग की शादी कराने की शिकायत पर नियमानुसार लड़की के बालिग होने का साक्ष्य पुलिस को तत्काल लेना चाहिए। किसी भी स्थिति में नाबालिग की शादी कराना अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed