फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : Case against 18 including SP leader for molesting widow, molestation

कानपुर देहात : विधवा से मारपीट, छेड़छाड़ में सपा नेता समेत 18 पर केस

Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : Case against 18 including SP leader for molesting widow, molestation
कानपुर देहात। अकबरपुर निवासी एक विधवा ने सपा नेता समेत 18 लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़, छेड़छाड़ की धाराओं में केस दर्ज कराया है। अकबरपुर निवासी विधवा ने पुलिस को बताया कि उसके पति का निधन कई वर्ष पहले हो चुका है।
विज्ञापन

वह बच्चों के साथ आघू कमालपुर में एक प्लाट पर मकान बनाकर रहती है। 11 मई को सपा नेता नीरज सिंह गौर अपने साथी आलम, मोमीन, अदनान, शालू सिंह, अनवरी के अलावा 10-12 अज्ञात लोगों के साथ आए और मकान पर कब्जे की कोशिश की।
विज्ञापन

विरोध करने पर उसका सामान फेंक दिया। उसके साथ मारपीट व छेड़खानी की। इसके साथ ही इसका वीडियो भी वायरल कर दिया। अकबरपुर कोतवाली में शिकायत करने पर सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री व डीजीपी को पत्र भेजकर गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अकबरपुर विनोद पांडेय ने बताया कि नीरज सिंह गौर समेत छह नामजद व 12 अज्ञात के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आरोपी सपा नेता नीरज सिंह गौर ने बताया कि उन्हें रंजिशन फंसाया जा रहा है। सारे आरोप गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed