फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur dehat canal crake

नहर के ओवरफ्लो से मची तबाही, फसल जलमग्न

Sat, 18 Jan 2020 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
kanpur dehat canal crake
बिल्टी गांव के बाहर भरे पानी के बीच से निकलते लोग। - फोटो : AKBARPUR
सरवनखेड़ा (कानपुर देहात)। बिल्टी नहर की सफाई टेल तक न होने से पानी ओवर फ्लो हो गया। इससे आसपास की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। पानी बिल्टी गांव की आबादी तक पहुंच गया। कई घरों के अंदर तक पानी भर जाने से लोग परेशान हैं। लोगों ने सिंचाई विभाग के प्रति नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

घाटमपुर रजबहे से बिल्टी नहर निकली है। एक माह पूर्व नहर की सफाई ठेकेदार ने बिल्टी गांव तक ही कराई थी। इस नहर का टेल निनायां गांव के पास से निकली नोन नदी तक है। टेल तक सफाई न होने से नहर में आया पानी बिल्टी गांव के पास ओवर फ्लो होकर खेतों में भर गया। इससे पचोल सिंह, रामचंद्र सिंह, राम भजन सिंह, भूरा, कल्लू, धर्मवीर, शिवाधार, राजाराम, शिव शंकर, राम किशन समेत 25 किसानों की गेहूं, मटर, लाही, चना, आलू की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन

पानी गांव के राम स्वरूप, जगेश्वर सिंह, कल्लू सिंह, प्रेमराज, रामवीर के दरवाजे तक भर गया। गांव के ही जयकरण पाल ने बताया कि नहर ओवर फ्लो होने से खेतों में पानी भर गया है। गजेेंद्र सिंह ने कहा उनके घर के चारों तरफ पानी भरा है इससे घर का सामान खराब हो रहा है। घर गिरने की आशंका है। मुन्नू सिंह ने बताया कि नहर की सफाई में लापरवाही के कारण यह मुसीबत खड़ी हुई है। पानी निकासी का कोई साधन नहीं है। प्रधान अभिषेक सिंह ने बताया कि नहर विभाग के अवर अभियंता को इसकी जानकारी दी गई है। अभी तक समस्या का समाधान नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई दिनेश राजपूत ने बताया कि नहर का पानी कम कराया जा रहा है। रजबाहा की झाल से नहर का पानी पूरी तरह बंद करा दिया जाएगा। शीघ्र ही टेल तक नहर की सफाई कराई जाएगी। इसके बाद पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed