फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : BSP came third in all the four seats, got maximum votes in Bhognipur and least votes in Rasulabad

कानपुर देहात : चारों सीटों पर तीसरे नंबर पर रही बसपा, भोगनीपुर में सबसे ज्यादा तो रसूलाबाद में मिले सबसे कम वोट

Fri, 11 Mar 2022 01:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : BSP came third in all the four seats, got maximum votes in Bhognipur and least votes in Rasulabad
कानपुर देहात। जनपद की चारों विधानसभा सीटों में बसपा के प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहे। इनमेें सबसे ज्यादा मत भोगनीपुर सीट तो सबसे कम वोट रसूलाबाद के प्रत्याशी को मिले।
विज्ञापन

जनपद में सबसे ज्यादा जीत की चर्चा सिकंदरा विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी लालजी शुक्ला की थी। यह चर्चा इस वजह से थी क्योंकि 2007 के चुनाव में यहां से बसपा की मिथलेश कटियार, 2012 में पार्टी की ही इंद्रपाल सिंह ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन

इसके बाद 2017 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े मथुरा पाल ने जीत दर्ज की थी। उनके निधन पर हुए उपचुनाव में अजीत सिंह विजयी रहे थे। पूर्व के दो चुनाव में बसपा प्रत्याशियों की जीत की वजह से कार्यकर्ता इस बार लालजी की जीत तय मान रहे थे, लेकिन हुआ इससे इतर।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालजी शुक्ला को 35845 वोट ही मिले। वह तीसरे स्थान पर रहें। वहीं, भोगनीपुर विधानसभा से बसपा के प्रत्याशी जुनेद खां को सबसे ज्यादा वोट 47186 मिले, वह भी तीसरे नंबर पर रहे। अकबरपुर रनियां विधानसभा सीट से तीसरे नंबर पर रहे विनोद पाल को 32136 वोट मिले।

रसूलाबाद में सीमा सिंह को 28104 वोट मिले। जनपद की चारों विधानसभा सीटों में मतगणना के दौरान भाजपा और सपा प्रत्याशी आगे और पीछे आते रहें, लेकिन बसपा के प्रत्याशी लगातार तीसरे स्थान पर बने रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed