{"_id":"6212a107091c9b7f3c2fa9fe","slug":"kanpur-dehat-bjp-candidate-was-accused-of-booth-capturing-and-stone-pelting-on-sp-akbarpur-news-knp6817083159","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात : भाजपा प्रत्याशी पर बूथ कैप्चरिंग तो सपाइयों पर पथराव का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात : भाजपा प्रत्याशी पर बूथ कैप्चरिंग तो सपाइयों पर पथराव का आरोप
विज्ञापन
रसूलाबाद। भाजपा प्रत्याशी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने सूचना पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस को हालात सामान्य मिले। भाजपा समर्थकों ने सपाइयों पर प्रत्याशी के काफिले पर पथराव का आरोप लगाया है।
बरिगौं गांव के प्राइमरी स्कूल में मतदान बूथ बनाया गया था। रविवार को मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी पूनम संखवार समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंची। इस दौरान सपाइयों ने बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी।
वहीं भाजपा समर्थकों ने प्रत्याशी के काफिले पर पथराव का आरोप लगा शिकायत की। सूचना पर एएसपी घनश्याम चौरसिया और सीओ विजयेंद्र दुबे थाने की फोर्स के साथ बूथ पर पहुंचे तो वहां स्थिति सामान्य मिली।
विज्ञापन
वहीं भाजपा प्रत्याशी भी मौके पर नहीं मिलीं। एएसपी ने बूथ कैप्चरिंग व पथराव नहीं होने की रिपोर्ट डीएम को दी है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि भाजपा प्रत्याशी पूनम संखवार बरिगौं गांव के अलावा अंता में भी मतदान केंद्र पर गई थी।
पथराव की बात निराधार है। भाजपा प्रत्याशी पूनम संखवार ने बताया कि उनके पहुंचने पर बूथ को सपाइयों ने घेर लिया था। इसकी सूचना एसपी को दी। पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बूथ से निकाला। सपाइयों के आरोप निराधार हैं।