फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat : Bike rider collided with students standing on the roadside, death, four including two students injured

कानपुर देहात : सड़क किनारे खड़े छात्रों से टकराया बाइक सवार, मौत, दो छात्र समेत चार घायल

Tue, 12 Jul 2022 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat : Bike rider collided with students standing on the roadside, death, four including two students injured
मूसानगर (कानपुर देहात)। मलासा-चांदपुर लिंक रोड पर सोमवार को सड़क किनारे खड़े दो छात्रों से बाइक सवार टकरा गया। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं दो छात्र समेत चार लोग घायल हो गए। सीएचसी से डॉक्टर ने दो को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था।
विज्ञापन

मूसानगर फत्तेपुर निवासी समीम (46) सोमवार को बाइक से छह वर्षीय पुत्री निदा और पातेपुर निवासी साढ़ू की पुत्री साजिया को लेकर अकबरपुर जा रहा था। मलासा-चांदपुर रोड पर पहुंचने पर मार्ग किनारे खड़े डीघ गांव निवासी प्रांशू और असलापुर गांव निवासी सौरभ व उनकी बाइक से वह टकरा गया।
विज्ञापन

हादसे में समीम, साजिया, निदा, प्रांशू व सौरभ घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें देवीपुर सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉ. विकास कुमार ने समीम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, निदा और प्रांशू को गंभीर हालत में कानपुर हैलट रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। समीम एक दुकान में कपड़े सिलाई का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed