{"_id":"5e4307198ebc3ee5ee52d7c6","slug":"kanpur-dehat-bank-akbarpur-news-knp5440420152","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान में क्रेडिट कार्ड बनवाएं किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान में क्रेडिट कार्ड बनवाएं किसान
विज्ञापन
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को केसीसी बनाए जाने की जानकारी देते डीएम व अन्य अध?
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। प्रधानमंत्री किसान योजना के सभी लाभार्थियों को अब किसान क्रेेडिट कार्ड का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलेगा। किसान संबंधित बैंक से केसीसी बनवा सकते हैं।
डीएम राकेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट में पत्रकारों को बताया कि सरकार ने रियायती संस्थागत ऋण देने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान आठ फरवरी से चालू हो गया है। 22 फरवरी तक चलेगा। केसीसी का लाभ देने के लिए किसान भरे हुए आवेदन के साथ सिर्फ भू-अभिलेख दस्तावेज की प्रतिलिपि व बोई गई फसल का ब्योरा लेकर बैंक में संपर्क करें। डीएम ने एलडीएम को निर्देश दिए कि बैैंकों के माध्यम से विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए। केसीसी आवेदन पत्रों के लिए बैंकों में अलग से काउंटर की व्यवस्था करें। आवेदन अधिकतम 14 दिनों से अधिक लंबित न रखे जाएं। कहीं से भी लापरवाही की शिकायत पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप निदेशक कृषि विनोद कुमार यादव ने बताया कि किसानों के अलावा पशुपालक व मत्स्य पालकों के भी केसीसी बनाए जाएंगे। उनकी अधिकतम ऋण सीमा दो लाख रुपये तक होगी। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर बृजमोहन, नाबार्ड की सुमन शुक्ला, जिला कृषि अधिकारी सुमित पटेल, सूचना अधिकारी वीएन पांडेय मौजूद रहे।
पीएम किसान सम्मान योजना का लाभ जिले के दो लाख किसानों को दिया जा चुका है। डीएम ने बताया कि जिन किसानों को योजना मिल चुका है। उनके मोबाइल नंबर पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने का मैसेज भेजा जा रहा है। ताकि जो किसान केसीसी नहीं बनवा सके हैं। वह विशेष अभियान में योजना का लाभ उठा सकें।