फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur dehat: auto overturned after hitting overtake, two killed, six injured

कानपुर देहात: ओवरटेक करने में ट्रक से टकराकर ऑटो पलटा, तीन की मौत, कई घायल

Fri, 12 Mar 2021 02:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 12 Mar 2021 02:34 AM IST
विज्ञापन
Kanpur dehat: auto overturned after hitting overtake, two killed, six injured
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुजगवां गांव के पास गुरुवार की सुबह मुगलरोड पर ट्रक से टकराकर कर ओवरटेक कर रहा ऑटो पलट गया। दुर्घटना में ऑटो सवार तीन की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


दुर्घटना में हुई मौतों में एक की पहचान हो गई। युवक कानपुर के घाटमपुर का रहने वाला था। भोगनीपुर के सुजगवां गांव के पास गुरुवार को मुगलरोड पर राजपुर से भोगनीपुर की ओर आ रहे ऑटो राजपुर की ओर जा रहे ट्रक से टकराकर पलट गया। दुर्घटना होते लोग दौड़ पड़े। कोतवाल रामबहादुर पाल पुलिस बल के साथ पहुुंच गए।

विज्ञापन

लोगों ने ऑटो में सवार सभी लोगों को बाहर निकाला। एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। जहां डॉ. गोविंद प्रसाद ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया जबकि, हमीरपुर राठ के चुरा गांव के रहने वाले अरविंद, पत्नी सावित्री, तीन वर्षीय बेटा राज और दो वर्षीय बेटी प्रांजलि, पुखरायां जवाहर नगर के संतोष वाजपेयी और राजपुर पैलावर के अरविंद पाल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

एक मृतक के पास मिले मोबाइल नंबर से पुलिस ने संपर्क किया तो घाटमपुर तकिया मुहाल के रहने वाले मोहम्मद उस्मान ने बताया कि उनका बेटा अनीस सिद्दीकी(24) राजपुर खासबरा गांव अपनी बहन रहीसा के यहां गया था। दुर्घटना होने की सूचना पर सीएचसी पहुंचे और शव को देखकर बेटे अनीस के रूप में पहचान कर ली।

मृतक की पत्नी जूली खातून सहित परिजन बिलखने लगे। मृतक के एक तीन वर्षीय बेटी जैनव, दो वर्षीय बेटा हसनैन रजा है। दूसरे मृतक (40) की पहचान नहीं हो सकी। कोतवाल ने बताया कि एक अज्ञात समेत दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ट्रक को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed