फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat: Another accused of gang rape arrested, three people did cruelty to a psychopathic woman

Kanpur Dehat : सामूहिक दुष्कर्म का एक और आरोपी गिरफ्तार, मनोरोगी महिला के साथ तीन लोगों ने की थी हैवानियत

Wed, 14 Sep 2022 01:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Sep 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat: Another accused of gang rape arrested, three people did cruelty to a psychopathic woman
झींझक। मनोरोगी महिला से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। मंगलपुर थाना पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलपुर क्षेत्र के कई गांवों में करीब दो साल से 42 वर्षीय मनोरोगी महिला घूमती रहती थी। इसी साल पांच जुलाई की शाम महिला सुखशाहपुर गांव स्थित एक बाग में पहुंची तो वहां क्षेत्र के सत्यदेव व अचरौली थाना मंगलपुर के भूपसिंह व हीरालाल ने उससे दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन

सुखशाहपुर गांव के जयचंद ने शोर मचाया तो तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने जयचंद्र की तहरीर पर तीनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया था। इसके बाद आरोपी सत्यदेव व भूप सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वहीं, हीरालाल फरार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हवासपुर के पास से हीरालाल को गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed