{"_id":"5d7d4afb8ebc3e0172326383","slug":"kanpur-dehat-akbarpur-news-knp5136280160","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित विद्युत कटौती से गुस्साए लोगों ने किया मुगल रोड जाम किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित विद्युत कटौती से गुस्साए लोगों ने किया मुगल रोड जाम किया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (कानपुर देहात)। दो सप्ताह से कस्बे में चल रही अघोषित विद्युत कटौती से लोगों का धैर्य जवाब दे गया। गुस्साए लोगों ने कस्बा के मुख्य चौराहे पर मुगल रोड जाम कर दिया। एसडीएम और सीओ ने लोगों को समझाकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से बात कराई। जल्द आपूर्ति ठीक करने के आश्वासन के बाद जाम खुलवाया जा सका। एक घंटे तक जाम से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।
राजपुर के जैनपुर विद्युत उपकेंद्र से कस्बा के अलावा भाल, कमलपुर, अफसरिया, बैना, सलेमपुर, मदियापुर, शाहजहांपुर, कथरी और जल्लापुर सिकंदरा सहित 14 गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। लोगों ने बताया कि दो सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोग रात-रात भर जागने को मजबूर हैं। यही हाल उपकेंद्र से जुड़े गांवों का है। बिजली की अघोषित कटौती से पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाती है। प्रदेश सरकार के ग्रामीण अंचलों को
18 घंटे बिजली मुहैया कराने के वादे को ताक पर रख कर दिन और रात में अघोषित कटौती की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई लेकिन सुधार नहीं हुआ। शनिवार को कस्बा और क्षेत्रीय गांवों के लोगों का धैर्य जवाब दे गया। कस्बा के मुख्य चौराहे पर भारी संख्या में एकत्रित होकर लोगों ने मुगल मार्ग जाम कर दिया। लोग अवर अभियंता को हटाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। मुगल मार्ग जाम की सूचना पर एसडीएम आरसी यादव और सीओ रामकृष्ण मिश्रा मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
दोनों अफसरों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से बात की। इसके बाद जाम लगाए लोगों को समझा कर जाम खुलवाया। एसडीएम ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने कहा है कि सोमवार को बिजली विभाग की टीम गठित कर कस्बा राजपुर का सर्वे कराया जाएगा। बिजली के जर्जर तारों को बदलवाकर बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। लोगों ने कहा कि सोमवार तक बिजली व्यवस्था सही नहीं की गई तो माती मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
-