{"_id":"5daa244f8ebc3e01630902b0","slug":"kanpur-dehat-accident-dehat-news-knp520605529","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बस रेलवे ट्रेक तक पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बस रेलवे ट्रेक तक पहुंची
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवराजपुर(कानपुर)। शुक्रवार की शाम बिल्हौर से कानपुर की ओर जा रही रोडवेज बस अचानक अनियंत्रित होकर रेलवे का गाटर तोड़ती हुई ट्रैक पर जा पहुंची। यह देखकर बस में बैठी सवारियों में हड़कंप मच गया। बस में बैठी सवारियों ने किसी तरह धक्का देकर बस को पीछे किया। संयोग से उस वक्त कोई ट्रेन नहीं आई।
विकास नगर डिपो की बस लेकर चालक विमल व परिचालक आशीष शुक्रवार की शाम दिल्ली से वापस कानपुर आ रहे थे। वह शिवराजपुर के दरिया नेवादा गांव के पास ही पहुंचे थे कि चालक का बस से नियंत्रण छूट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस लहराती हुई रेलवे का गाटर तोड़कर रेल ट्रैक पर जा पहुंची। यह देखकर बस में बैठी सवारियों में अफरा तफरा मच गई।
बस के आगे की सीट पर बैठी रसूलाबाद निवासी नीलम पत्नी महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गईं। कई सवारियां को मामूली चोटें आई। पुलिस ने घायलों को शिवराजपुर सीएचसी में भर्ती कराया। जहां मामूली उपचार के बाद सभी को घर जाने दिया गया। गंभीर रूप से घायल महिला को कानपुर रेफर कर दिया गया है।