{"_id":"623cc6173114cd5d324ebb68","slug":"kanpur-dehat-500-people-will-go-from-the-district-in-yogi-s-swearing-in-10-buses-installed-akbarpur-news-knp687307982","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर देहात ः योगी के शपथ ग्रहण में जिले से जाएंगे 500 लोग, लगाई गईं 10 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर देहात ः योगी के शपथ ग्रहण में जिले से जाएंगे 500 लोग, लगाई गईं 10 बसें
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय में ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक करतीं एआरटीओ प्रवर्तन। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। प्रदेश में शुक्रवार को नई सरकार का गठन होना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए जनपद से 500 लोग लखनऊ जाएंगे। इस संबंध में गुरुवार की दोपहर एआरटीओ प्रवर्तन ने अपने कार्यालय में ट्रांसपोर्टरों के साथ बैठक कर जिम्मेदारी सौंपी।
एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव ने बताया कि लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह है। इसके लिए जनपद से भाजपा मंडल अध्यक्षों की जिम्मेदारी में 500 लोग बसों से जाएंगे। इसके लिए तय स्थान पर बसें उपलब्ध करानी हैं।
ध्यान रहे कि कोई भी चालक शराब पीकर गाड़ी न चलाये। ऐसा मामला मिलने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अलग-अलग क्षेत्रों से दस बसें लखनऊ जाएंगी, हर बस में 50 लोगों के बैठने की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
इन स्थानों से जाएंगी बसें
रसूलाबाद कहिंजरी, झींझक, रूरा, मैथा बैरी, संदलपुर, सिठमरा, राजपुर, शाहजहांपुर अमरौधा, बरौर, मुक्तानगर।
तैयारियों में जुटे रहे भाजपाई
कानपुर देहात। मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जिले से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता लखनऊ जाएंगे। जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा ने बताया कि शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए जिले के प्रमुख लोगों को निमंत्रण पत्र भेजे गए हैं।
गुरुवार को पूरा दिन भाजपा कार्यकर्ता इसकी तैयारी में जुटे रहे और पार्टी कार्यालय में जश्न का माहौल रहा। इस दौरान बंसलाल कटियार, डॉ. सतीश शुक्ला, बबलू शुक्ला, जीतू दुबे, अनिरुद्ध सिंह, हरिमोहन गुप्ता, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।