फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Dehat : 16 wards constituted in Raniya Nagar Panchayat, people of village panchayats will get urban facilities

कानपुर देहात : रनियां नगर पंचायत में गठित हुए 16 वार्ड, ग्राम पंचायतों के लोगों को मिलेंगी नगरीय सुविधाएं

Fri, 06 May 2022 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Kanpur Dehat : 16 wards constituted in Raniya Nagar Panchayat, people of village panchayats will get urban facilities
रनियां नगर पंचायत कार्यालय में वार्डों का गठन करते लेखपाल व लिपिक। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रनियां। अकबरपुर तहसील की नगर पंचायत रनियां के वार्डों का गठन शुरू हो गया है। गुरुवार को नगर पंचायत कार्यालय में लेखपाल, कानूनगो, लिपिक व स्थानीय लोगों की मौजूदगी में 16 वार्डों का गठन हुआ। वार्ड गठन से ग्राम पंचायतों में रह रहे लोगों को नगरीय सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन

वर्ष 2011 में रनियां की जनसंख्या 29356 थी। अब करीब 40 हजार है। नगर पंचायत क्षेत्र में कस्बे के अलावा आसपास के गांवों को भी शामिल कर कुल 16 वार्ड गठित किए गए हैं।
विज्ञापन

गुरुवार को वार्ड गठन की प्रक्रिया के दौरान कानून गो सुरेश यादव, लेखपाल रविंद्र शुक्ला, प्रदीप गौड़, कानूनगो सुरेश यादव, किशरवल लेखपाल राकेश मिश्रा, नगर पंचायत लिपिक आलोक रंजन वर्मा व स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय में वार्डों का परिसीमन किया गया। वार्ड बनने के बाद ग्राम पंचायतों में रह रहे लोगों को नगरीय सुविधा जैसे सीमेंटेड सड़क, ड्रेनेज, बिजली, बेहतर सफाई व्यवस्था की सुविधा मिलने लगेगी। साथ ही मुफ्त वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी।

शासनादेश के अनुसार वार्ड गठन की प्रक्रिया शुरू की गई है। 16 वार्ड बनाए गए हैं। परिसीमन की प्रक्रिया एक दो दिन में पूरी कर ली जाएगी। - वागीश कुमार शुक्ला, एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed