फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Day temperature increased and night temperature decreased

Kanpur: दिन का तापमान बढ़ा और रात का घट गया, मौसम विभाग ने दी ये जानकारी

Sun, 19 Jan 2025 11:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Jan 2025 11:55 PM IST
सार

Kanpur Weather News: मौसम विभाग के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा और नया चक्रवाती घेरा बनेगा। पहाड़ों से सर्द हवाएं आएंगी। अभी बारिश के आसार नहीं हैं। 

विज्ञापन
Kanpur: Day temperature increased and night temperature decreased
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी विक्षोभ निकलने के बाद कमजोर हुए चक्रवाती घेरे के कारण बादल छंट गए और चमकदार धूप निकल आई। इससे दिन का तापमान 1.4 डिग्री बढ़ गया। गुनगुनी धूप से शहरियों को राहत मिली। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि चार-पांच दिनों तक दिन में इसी तरह चमकदार धूप निकलने का अनुमान है। लेकिन माहौल में नमी आती रहेगी और हिमालयी उत्तर पश्चिमी हवाएं ठंड लेकर आएंगी। इससे गलन भरी ठंड रहेगी। सुबह और रात को कोहरा आएगा। सीएसए के मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है।
विज्ञापन


ला-नीना अभी सक्रिय है। इसकी वजह समुद्र तल की नमी और ठंड माहौल में जेट स्ट्रीम के साथ आ रही है। जेट स्ट्रीम की वजह से पश्चिमी विक्षोभ भी लगातार आ रहे हैं। इससे मौसमी गतिविधियां एक-सी नहीं रह पा रही हैं। पश्चिमी विक्षोभ आने के बाद चक्रवाती घेरा बन जाता है जिससे हवाओं की गति थम जाती है। वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ सोमवार को आएगा।
विज्ञापन


इसका असर कानपुर परिक्षेत्र पर नहीं पड़ेगा लेकिन पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी। हवा के साथ पहाड़ों की ठंड आएगी। इससे गलन में इजाफा हो जाएगा। डॉ. पांडेय ने बताया कि पुराना चक्रवाती घेरा कमजोर पड़ गया लेकिन नया पश्चिमी विक्षोभ आने पर एक और घेरा बन जाएगा। सोमवार को पांच घंटे चमकदार धूप रही है। आगे भी इसी तरह की धूप का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तापमान
अधिकतम- 22.8 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम- 7 डिग्री सेल्सियस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed