{"_id":"6693ff2cb1228fde01045c61","slug":"kanpur-cunning-smuggler-who-used-to-smuggle-arms-by-posing-as-a-beggar-has-been-arrested-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: भिखारी बनकर असलहों की तस्करी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा, पिस्टल व कारतूस किया बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: भिखारी बनकर असलहों की तस्करी करने वाला शातिर गिरफ्तार, पुलिस ने तमंचा, पिस्टल व कारतूस किया बरामद
Sun, 14 Jul 2024 10:11 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Jul 2024 10:11 PM IST
सार
Kanpur News: हरबंश मोहाल पुलिस ने भिखारी बनकर असलहों की तस्करी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भिखारी के भेष में असलहों की तस्करी करने वाले 65 साल के शातिर को हरबंश मोहाल पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके पास से पुलिस ने तमंचा, पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए हैं। हरबंश मोहाल थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को थाने व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कलक्टरगंज के नयागंज निवासी हरी शंकर शर्मा को गिरफ्तार किया है।
बकौल थाना प्रभारी हरी शंकर के खिलाफ शहर के हरबंश मोहाल, कलक्टरगंज, नौबस्ता, फजलगंज, रेलबाजार समेत कई थानों में हत्या, मादक पदार्थ तस्करी व अवैध हथियार तस्करी के मामले दर्ज हैं। मुखबिरों से सूचनना मिल रही थी कि वह भिखारी के भेष में अवैध शस्त्रों की तस्करी कर रहा है। रविवार को थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने गणेश मंदिर के सामने पार्क के बगल गली से हरी शंकर को धर दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से दो तमंचे व एक पिस्टल, दो कारतूस बरामद हुए। आरोपी को दोपहर बाद कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।