फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur CSJMU echoes with spirit of Kargil Vijay Diwas cycle rally held under  theme Pedal for Pride

Kanpur: CSJMU में कारगिल विजय दिवस की गूंज, पेडल फॉर प्राइड थीम पर निकली साइकिल रैली, गूंजे देशभक्ति के नारे

Sun, 26 Jul 2026 04:53 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 26 Jul 2026 04:53 PM IST
सार

Kanpur News: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय में एनसीसी और शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में पेडल फॉर प्राइड, राइड फॉर द नेशन थीम पर एक भव्य साइकिल रैली निकाली गई।

विज्ञापन
Kanpur CSJMU echoes with spirit of Kargil Vijay Diwas cycle rally held under  theme Pedal for Pride
पेडल फॉर प्राइड थीम पर निकली साइकिल रैली - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में कारगिल विजय दिवस के अवसर पर छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में रविवार को राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) व शारीरिक शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में  साइकिल रैली निकली। "पेडल फॉर प्राइड, राइड फॉर द नेशन" थीम पर आयोजित रैली के माध्यम से कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

विज्ञापन

सुबह आठ बजे शाहूजी महाराज वाटिका से शुरू हुई। रैली में एनसीसी कैडेट्स, छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने राष्ट्रध्वज के साथ साइकिल चलाकर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त किया।

विज्ञापन
Trending Videos





देशभक्ति की भावना को और सशक्त बनाना था उद्देश्य
कार्यक्रम का संचालन एनसीसी के एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर डॉ. अंकित त्रिवेदी, 17 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी की केयरटेकर एएनओ डॉ. मयूरी सिंह के संयोजन में हुआ। शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक डॉ. श्रवण कुमार यादव के निर्देशन में आयोजित इस रैली का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, सामाजिक उत्तरदायित्व और देशभक्ति की भावना को और सशक्त बनाना रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed