फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Criminal Apprehended After Encounter Escapes from Hallet Outwits Four Sub Inspectors and One Constable

Kanpur: मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया बदमाश हैलट से फरार, चार दरोगा और एक सिपाही को दिया गच्चा, तलाश में जुटी टीमें

Fri, 17 Apr 2026 11:17 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 17 Apr 2026 11:17 AM IST
सार

Kanpur News: बर्रा पुलिस मुठभेड़ में घायल लुटेरा मुन्ना खान हैलट अस्पताल से चार दरोगाओं की मौजूदगी के बावजूद फरार हो गया है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Kanpur Criminal Apprehended After Encounter Escapes from Hallet Outwits Four Sub Inspectors and One Constable
हाफ एनकाउंटर के बाद चलने में लाचार दिख रहा आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बर्रा बाईपास पर हुई लूट में मुठभेड़ के दौरान घायल होकर पकड़ा गया आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया। हैलट अस्पताल में मेडिकल के दौरान  चार दरोगा और एक सिपाही की मौजूदगी के बावजूद, उसके भाग निकलने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

विज्ञापन

16 अप्रैल की सुबह बर्रा थानाक्षेत्र के सिंह ढाबा के सामने मोहित निषाद से दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। शुक्रवार तड़के फत्तेपुर चौराहा पर चेकिंग के दौरान पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई थी।

विज्ञापन





पुलिस को चकमा देकर हुआ फरार
इस दौरान एक आरोपी मुन्ना खान निवासी परमपूर्वा, जूही के पैर में गोली लगी थी, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया था। उसके पास से लूटी गई बाइक, 1200 रुपये नकद और तमंचा बरामद हुआ था। मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी को इलाज के लिए हैलट अस्पताल भेजा गया। यहीं मेडिकल परीक्षण के दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया।

Kanpur Criminal Apprehended After Encounter Escapes from Hallet Outwits Four Sub Inspectors and One Constable
हैलट अस्पताल से भागा घायल लुटेरा - फोटो : अमर उजाला

जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ होगी कार्रवाई
आरोपी के फरार होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कई टीमें गठित कर शहर भर में नाकेबंदी कर दी गई है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed