फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Crime: Leather trader duped of Rs 50 lakh

Kanpur Crime: लेदर कारोबारी से 50 लाख की ठगी, चचेरे भाइयों पर मुकदमा

Tue, 03 Sep 2024 08:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Sep 2024 08:51 PM IST
सार

Kanpur News: लेदर कारोबारी से 50 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। ग्वालटोली निवासी कारोबारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Kanpur Crime: Leather trader duped of Rs 50 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में जाजममऊ निवासी लेदर कारोबारी से हाथरस निवासी चचेरे भाइयों ने 50 लाख की ठगी कर ली। कारोबारी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्वालटोली नवाब कंपाउंड निवासी शाहिद मकबूल लेदर कारोबारी हैं। उनकी जाजमऊ में क्वालिटी चप्पल नाम से फर्म है। शाहिद ने बताया कि हाथरस के सिकंदरा राव निवासी चचेरे भाई इकरार और मो मुकीम के साथ उनके व्यापारिक संबंध हैं।

विज्ञापन


28 अगस्त को इकरार उनसे मिलने आया। इस दौरान चचेरे भाई मुकीम ने फोन कर कहा कि इकरार से उनकी बात नहीं हो पा रही है इसलिए अपने मोबाइल से बात करा दें। इसके बाद मकबूल ने इकरार को अपना फोन दे दिया। आरोप है कि वह बात करता हुआ फैक्ट्री के बाहर चला गया और कुछ देर बाद लौटा तो मोबाइल की स्क्रीन टूटी थी। इस पर उन्होंने उसे मरम्मत के लिये भेजा।

विज्ञापन

अगले दिन फोन बनकर आया तो देखा कि उनके स्टेट बैंक के चालू खाते से 50 लाख रुपये मेसर्स रिजवा हैंडीक्राफ्ट में ट्रांसफर हुए हैं। इस फर्म का प्रोपराइटर मुकीम ही है। उन्हाेंने स्टेट बैंक में शिकायत की, जिसके बाद खाता फ्रीज कर दिया गया। जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि मुकीम ने रकम हड़पने के आरोप को गलत बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed