फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur crime, Bidhnu murder case news

Bidhnu murder case: आधी रात सेल्समैन से हुई थी महिला की बात, दो हिरासत में, कॉल डिटेल ने खोले कई राज

Tue, 01 Nov 2022 08:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 01 Nov 2022 08:03 AM IST
सार

बिधनू हत्याकांड की तफ्तीश में सामने आया कि सरोजनी की हत्या रात दो बजे के बाद और रविवार तड़के के दौरान ही की गई थी। उसपर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे।

kanpur crime, Bidhnu murder case news
मृतका सरोजनी पासवान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में बिधनू के तुलसियापुर नई बस्ती में शनिवार रात घर में घुसकर की गई पांच माह की गर्भवती सरोजनी पासवान (35) की हत्या के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। महिला की कॉल डिटेल के जरिए पुलिस को पता चला है कि सरोजनी की फोन पर आखिरी बातचीत शनिवार रात डेढ़ बजे इलाकाई निवासी एक सेल्समैन से हुई थी।



साथ ही महिला का संपर्क एक बाइक मैकेनिक से भी था जो फरार है। पुलिस ने सेल्समैन और उसके एक साथी को हिरासत में लिया है, जबकि बाइक मैकेनिक की तलाश जारी है। तुलसियापुर गांव निवासी ललित पासवान शनिवार शाम बेटी तमन्ना के साथ अपनी पहली पत्नी के मायके गए थे।


घर पर उनकी दूसरी पत्नी सरोजनी अकेली थीं। रविवार दोपहर करीब ढाई बजे जब दोनों लौटे तो कमरे में खून से लथपथ सरोजनी का शव पड़ा था। मृतका के पिता की तहरीर पर ललित के भाई राजेश व उसकी पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और सरोजनी के मोबाइल नंबर की डिटेली निकाली, जिससे सेल्समैन से आखिरी बात होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन

इसके अलावा प्रॉपर्टी विवाद के बिंदु पर भी जांच कर रही है। सरोजनी की भी दूसरी शादी थी। पहले पति से वह तलाक ले चुकी थी। पुलिस के मुताबिक सेल्समैन की सरोजनी से शनिवार शाम से रात तक तीन से चार बार फोन पर बात हुई थी। पुलिस तहकीकात कर रही है कि आखिर सेल्समैन से सरोजनी की क्या बात हुई थी।

ऐसा क्या था कि इतनी बार बातचीत की गई। सेल्समैन से इन्हीं सवालों के जवाब पुलिस पता कर रही है। वहीं वारदात के बाद से बाइक मैकेनिक भी फरार है। सरोजनी के कॉल डिटेल के जरिए पता चला है कि बाइक मैकेनिक से भी उसकी बातचीत होती थी।

पहले गला दबाया, जान न निकलने पर रेता था गला
तफ्तीश में सामने आया कि सरोजनी की हत्या रात दो बजे के बाद और रविवार तड़के के दौरान ही की गई थी। उसपर धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। हत्यारे ने पहले गला दबाकर मारने का प्रयास किया जब जान नहीं निकली तो उसने गले पर धारदार हथियार से वार कर दिए, जिससे सरोजनी की मौत हो गई। अधिक खून बहने से मौत की पुष्टि हुई है। शरीर पर एक दर्जन से अधिक जख्म व चोटें मिली हैं। सरोजनी ने जान बचाने के लिए बहुत संघर्ष किया था लेकिन हत्यारा उसपर भारी पड़ गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed