{"_id":"60819cafe92b4d5f733174e5","slug":"kanpur-coronavirus-cases-nine-more-deaths-from-corona-1361-newly-infected","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से नौ और मौतें, 1361 नए संक्रमित, हैलट में 34 लाइफ सपोर्ट पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur Coronavirus Cases: कोरोना से नौ और मौतें, 1361 नए संक्रमित, हैलट में 34 लाइफ सपोर्ट पर
Thu, 22 Apr 2021 09:27 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 22 Apr 2021 09:27 PM IST
सार
कानपुर में कोरोना हर दिन के साथ बेकाबू होता जा रहा है। गुरुवार को कोरोना से नौ और रोगियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 1361 नए संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
कानपुर हैलट
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से नौ और रोगियों की मौत हो गई है। इसके साथ ही 1361 नए संक्रमित मिले हैं। रोगियों की मौत का यह आंकड़ा पोर्टल का है। मौतों की संख्या इससेे अधिक भी हो सकती है। कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतें हैलट, निजी अस्पतालों और होम आइसोलेशन में भी हो रही हैं, जिन्हें पोर्टल पर देरी से अपडेट किया जाता है।
कोरोना संक्रमण के फैलाव की स्थिति गंभीर है। हैलट में 34 संक्रमित गंभीर हालत में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर हैं। कोरोना संक्रमित चार संक्रमित मरीजों की मौत हैलट, तीन की रामा मेडिकल कालेज और दो रोगियों की एसपीएम अस्पताल में हुई है। 24 घंटे के अंदर तीन रोगियों की मौत हुई है।

इनमें कराचीखाना के 59 साल के पुरुष, गोविंदनगर की 70 साल की वृद्धा और कैंट की 64 साल की वृद्धा हैं। 24 घंटे के कुछ पहले छह रोगियों की मौत हुई है, जिन्हें पोर्टल पर देर से अपडेट किया गया है। जिन रोगियों की मौत हुई है, वे कोमॉर्बिड थे। ये डायबिटीज, हाइपरटेंशन और गुर्दे से संबंधित बीमारियों की गिरफ्त में थे।
कोरोना संक्रमण के बाद निमोनिया हो गया। इससे सांस तंत्र फेल हुआ और जान चली गई। अब तक कोरोना से 1028 मौत हो चुकी हैं। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 54079 है। इनमें 37961 इलाज से अस्पतालों और होम आइसोलेशन में ठीक हो चुके हैं।
नगर में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 15090 हो गई है। गुरुवार को 733 और रोगियों ने कोरोना से जंग जीती। 18 अस्पतालों और 715 होम आइसोलेशन में संक्रमण से मुक्त हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 8290 कोरोना संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए हैं। 7376 रुटीन और 914 सैंपल विशेष सर्विलांस अभियान के तहत लिए गए।