कोरोना ने बदला कारोबार: शादी-समारोह बंद... होटल-रिसॉर्ट बन गए आइसोलेशन वार्ड, कारोबारियों को तगड़ा झटका
कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कार्यक्रम निरस्त होने से कारोबारियों को तगड़ा झटका, नुकसान की भरपाई के लिए निकाला नया तरीका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फजलगंज, माल रोड, केशवपुरम और रनियां में इस तरह की सुविधा शुरू हो गई है। कानपुर में छोटे-बड़े 300 से अधिक होटल और रिसॉर्ट हैं। इस बार सहालग तेज है, अच्छी बुकिंग भी आई थी। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते कई बुकिंग निरस्त हो गई हैं, तो कई ने सीमित संख्या में ही अतिथियों को बुलाकर जैसे तैसे कार्यक्रम कराने का फैसला लिया है।
कारोबारियों के मुताबिक नुकसान से उबरने के लिए कारोबार में बदलाव किया गया है। दरअसल, बेड के अभाव और संक्रमण से बचाव के लिए बहुत से लोग होम आइसोलेट होना पसंद करते हैं। जिन लोगों के घरों मेें ऐसी सुविधाएं नहीं हैं, उनके लिए होटल वाले कमरे मुहैया करा रहे हैं। यहां क्वॉरंटीन सेंटर भी खोले जा सकते हैं।
कारोबारियों ने बताया कि कमरे के लिए दो हजार से ढाई हजार रुपये प्रतिदिन का शुल्क है। इसमें सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना और रात का खाना शामिल है। इसके अलावा आयुर्वेदिक काढ़ा आदि दिया जाएगा। जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस की भी सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
माल रोड स्थित होटल के एक भाग में 30 कमरों की सुविधा के साथ नई शुरुआत की गई है। कोविड-19 के मानकों के अनुरूप सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसमें बिना किसी के संपर्क में आए ग्राहकों को खाना, दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। - गगन सेठी, एमडी, गगन ईको होटल्स
फजलगंज, केशवपुरम और रनियां स्थित रिसॉर्ट में होम आइसोलेशन की सुविधा शुरू की गई है। सभी जगहों पर नियमित सैनिटाइजेशन कराया जाता है। कमरा लेने वालों को बेहतर खाना, मनोरंजन की भी सुविधा उपलब्ध है। - चरनजीत सिंह, एमडी, दि प्रेसीडेंट होटल
कोरोना से होटल, गेस्टहाउस कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। शहर के कारोबारी इससे उबरने के लिए नए स्टार्टअप कर रहे हैं। इससे कारोबार को कुछ उबरने में सहायता मिल सकेगी। - सुखबीर सिंह मलिक, अध्यक्ष, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन
शहर के कुछ होटलों ने होम आइसोलेशन, क्वॉरंटीन रूम की सुविधा शुरू कर दी है। इससे संक्रमित परिवार के सदस्य खुद को और अपने परिजनों को सुरक्षित रख सकेंगे। कई कमरे बुक हो चुके हैं।- राजकुमार भगतानी, महामंत्री, कानपुर होटल, गेस्ट हाउस, स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन