फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news: Homeopathy, falling oxygen

काम की खबर: गिरती ऑक्सीजन संभाल रही है होम्योपैथी, 250 कोरोना रोगियों पर किए गए प्रयोग में मिली सफलता

Sun, 25 Apr 2021 02:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 25 Apr 2021 02:38 PM IST
सार

होम्योपैथी की दवाओं से ऑक्सीजन के तेजी से नीचे आने की प्रक्रिया संभल जा रही है। ऑक्सीजन लेवल एकदम से ध्वस्त नहीं हो पाता। 250 कोरोना रोगियों पर किए गए प्रयोग में यह सफलता मिली है। 

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic in up news: Homeopathy, falling oxygen
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऐसे वक्त जब ऑक्सीजन सिलिंडर के लिए त्राहि-त्राहि मची है और संक्रमित मरीजों का ऑक्सीजन लेवल तेजी से गिर रहा है, होम्योपैथी कारगर साबित हो रही है। होम्योपैथी की दवाओं से ऑक्सीजन के तेजी से नीचे आने की प्रक्रिया संभल जा रही है। ऑक्सीजन लेवल एकदम से ध्वस्त नहीं हो पाता।
विज्ञापन


250 कोरोना रोगियों पर किए गए प्रयोग में यह सफलता मिली है। डॉ. निगम होम्योपैथी हेल्थ केयर ने यह प्रयोग किया है। सीनियर होम्योपैथ डॉ. हर्ष निगम का कहना है कि महाराष्ट्र वाले कोरोना डबल म्यूटेंट के लक्षण वाले रोगी शहर आ रहे हैं। यह पिछली लहर के वायरस से अलग है।
विज्ञापन


बीते पूरे साल में 187 रोगी आए थे और इस बार उनके पास 15 दिन में 250 रोगी आए जिन पर दवाएं आजमाई गईं। इनसे रोगियों का गिरता हुआ ऑक्सीजन सेच्युरेशन लेवल संभल गया। इसी तरह का प्रयोग उनकी संस्था से जुड़े देश के अन्य प्रांतों के होम्योपैथ ने भी किया है। होम्योपैथी इसमें असरदार साबित हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब के वायरस और पुराने वायरस में फर्क है। यह वायरस युवाओं और बच्चों को भी शिकार बना रहा है। इसमें निमोनिया तेज होता है। पीठ में दर्द, शरीर में दर्द और रैपिड निमोनिया के लक्षण आ रहे हैं। डॉ. निगम ने बताया कि बचाव सबसे बड़ा उपाय है। अगर किसी ने वैक्सीन लगवा ली है तब भी सतर्क रहेे। विश्व स्तर पर पहले आईं महामारियों में भी होम्योपैथी कारगर रही थी। इससे इम्यूनिटी सिस्टम मजबूत हो जाता है।

टिप्स
- व्यायाम करते रहें।
- संक्रमित फौरन एक्सरे और सीटी जांच कराएं।
- कपड़े का नहीं, ट्रिपल लेयर्ड एन-95 मास्क लगाएं।
- बेवजह बाहर न निकलें, शारीरिक दूरी बनाएं रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed