फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, IIT Kanpur scientist claims about third wave

आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक का दावा: तीसरी लहर की आशंका न के बराबर, लगातार कम होगा संक्रमण

Mon, 23 Aug 2021 08:52 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 23 Aug 2021 08:52 AM IST
सार

यूपी, बिहार, दिल्ली जैसे राज्य लगभग संक्रमण मुक्त होने की ओर हैं। हालांकि देश में एक्टिव केस अक्तूबर माह तक भी 15 हजार के करीब रहेंगे क्योंकि तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में संक्रमण रहेगा।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, IIT Kanpur scientist claims about third wave
आईआईटी कानपुर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईआईटी कानपुर के वरिष्ठ वैज्ञानिक प्रो. मणींद्र अग्रवाल ने दावा किया है कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका अब न के बराबर है। प्रो. अग्रवाल ने अपने गणितीय ‘मॉडल सूत्र’ के आधार पर नई स्टडी जारी की है।

विज्ञापन


उनका कहना है कि वैक्सीनेशन ने इसका खतरा और कम कर दिया है। इससे संक्रमण लगातार कम होगा। उन्होंने बताया कि यूपी, बिहार, दिल्ली जैसे राज्य लगभग संक्रमण मुक्त होने की ओर हैं। हालांकि देश में एक्टिव केस अक्तूबर माह तक भी 15 हजार के करीब रहेंगे क्योंकि तमिलनाडु, तेलंगाना, केरल समेत पूर्वोत्तर राज्यों में संक्रमण रहेगा।
विज्ञापन


प्रो. अग्रवाल ने अक्तूबर तक रिपोर्ट जारी की है। उनका दावा है कि अक्तूबर तक उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में केसों की संख्या इकाई अंक तक पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरों में ठीक हुए अस्पतालों से छह गुना रोगी
कानपुर में कोरोना के रविवार को दो और रोगी होम आइसोलेशन में संक्रमण मुक्त हो गए। नए संक्रमितों की संख्या शून्य रही है। अब तक अस्पतालों में जितने कोरोना के रोगी ठीक हुए हैं। उससे छह गुना से अधिक रोगी होम आइसोलेशन में ठीक हुए हैं।


कानपुर में कोरोना से 82906 लोग संक्रमित हुए हैं। 80991 कोरोना रोगी ठीक हो गए। ठीक होने वाले रोगियों में 69616 ने घर में स्वास्थ्य लाभ पाया। सिर्फ 11375 रोगियों ने अस्पताल में इलाज कराया। सीएमओ डॉ. नेपाल सिंह ने बताया कि नगर में अब 11 कोरोना एक्टिव केस ही बचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed