फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, death from corona, coronavirus news

Corona Active Case In Kanpur: कोरोना से नौ मौतें, डेढ़ माह बाद 100 से नीचे आया संक्रमितों का आंकड़ा

Wed, 19 May 2021 08:30 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 May 2021 08:30 PM IST
सार

कानपुर में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लुढ़कने लगा है। शहर में एक्टिव कोरोना केस अब 2766 हैं। बुधवार को कोरोना से 9 लोगों की मौत हुई।

विज्ञापन
kanpur coronavirus cases covid 19 pandemic, death from corona, coronavirus news
कोरोना वायरस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में डेढ़ माह से ज्यादा समय के बाद बुधवार को संक्रमितों का आंकड़ा 100 के अंदर ही सिमट गया। 95 नए संक्रमित मिले। दूसरी लहर में पहली बार 100 का आंकड़ा एक अप्रैल को पार हुआ था, तब 136 संक्रमित मिले थे। अप्रैल जाते-जाते ऐसा भी समय आया, जब एक-एक दिन में ढाई हजार से भी ज्यादा संक्रमित मिले।
विज्ञापन


अब इसे लॉकडाउन का असर कहें या वैक्सीनेशन का, जो संक्रमितों की संख्या लगातार कम हो रही है। हालांकि बुधवार को कोरोना से नौ मौतें हुईं। कई रोगी गंभीर हालत में अस्पतालों में भर्ती हैं। नगर में एक्टिव कोरोना केस अब 2766 हैं।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमित एक रोगी की मौत हैलट, दो रोगियों की रामा मेडिकल कॉलेज, तीन रोगियों की एसपीएम हॉस्पिटल, एक रोगी की प्रिया हॉस्पिटल, एक की मरियमपुर हॉस्पिटल और एक की फार्च्यून हॉस्पिटल में मौत हुई है। अब तक कुल 1633 कोरोना संक्रमित रोगियों की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 81 हजार 598 है। इनमें इलाज से 77 हजार 199 रोगी ठीक हो चुके हैं। बुधवार को अस्पतालों में 79 और होम आइसोलेशन में 397 (कुल 476) मरीज संक्रमण मुक्त हुए। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 9640 कोरोना संदिग्धों के सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed