फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: constable posted in women police station attempted suicide by consuming poisonous substance

कानपुर: महिला थाने में तैनात सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा किया खुदकुशी का प्रयास, थानाध्यक्ष पर अभद्रता का आरोप

Tue, 20 Jul 2021 10:21 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 20 Jul 2021 10:21 AM IST
सार

वर्षा किदवई नगर में किराये के मकान में अपनी एक साल की बच्ची की साथ रहती है। रविवार देर शाम जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि वर्षा अचेत हालत में पड़ी थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन
Kanpur: constable posted in women police station attempted suicide by consuming poisonous substance
अस्पताल में भर्ती महिला सिपाही और उसका पति - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर महिला थाने में तैनात एक महिला सिपाही ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर उसको किदवई नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने सिपाही हालत खतरे से बाहर बताई है। महिला सिपाही ने थानाध्यक्ष पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। देर रात मामले की जानकारी पुलिस कमिश्नर से लेकर अन्य आलाधिकारियों को हुई।
विज्ञापन


एसीपी बाबूपुरवा को मौके पर भेजा गया है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। मूलरूप से सदर बाजार, झांसी की रहने वाली महिला सिपाही वर्षा राय 2016 बैच की सिपाही हैं। वर्तमान में उनकी किदवई नगर महिला थाने में तैनाती है। महिला सिपाही के पति पंकज राय भी सिपाही हैं। उनकी चित्रकूट के राजापुर थाने में तैनाती है।
विज्ञापन


पंकज के मुताबिक वर्षा किदवई नगर में किराये के मकान में अपनी एक साल की बच्ची की साथ रहती है। रविवार देर शाम जब वह वहां पहुंचे तो देखा कि वर्षा अचेत हालत में पड़ी थीं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सोमवार देर रात यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब पुलिस के उच्चाधिकारियों को पता चला। एडिशनल सीपी आकाश कुलहरि ने एसीपी बाबूपुरवा आलोक सिंह को अस्पताल भेजा। देर रात तक एसीपी परिजनों से बातचीत कर मामले की तफ्तीश में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

महिला थानाध्यक्ष से हुआ था विवाद
25 दिन पहले वर्षा का महिला थाने में तबादला हुआ था। पंकज का कहना है कि वर्षा ने बताया था कि महिला थानाध्यक्ष स्नेहलता का उनके प्रति व्यवहार अच्छा नहीं है। इन्हीं सब बातों को लेकर कुछ दिन पहले विवाद भी हुआ था। उनका कहना है कि इसी से क्षुब्ध होकर उनकी पत्नी ने खुदकुशी का प्रयास किया।

16 जुलाई से गैरहाजिर थीं महिला सिपाही
महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि वर्षा 16 जुलाई से गैर हाजिर चल रही हैं। वह ड्यूटी पर नहीं आई और न ही कोई जानकारी दी। अब क्या हुआ, कैसे हुआ, उनको नहीं मालूम। आशंका है कि दोनों के बीच हुए विवाद की वजह से महिला सिपाही गैरहाजिर चल रही थीं।

घटना दबाए रहे पुलिस अधिकारी
महिला सिपाही के जहरीला पदार्थ खाने की घटना रविवार देर शाम की है। किदवई नगर पुलिस समेत कई अन्य पुलिस अफसरों को इसकी जानकारी थी। मगर जब सोमवार देर रात मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब उच्चाधिकारियों ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि इसी दौरान उनको भी घटना की जानकारी हुई है। साफ है कि घटना को थानेदार व अन्य अफसर छिपाए रहे।

देर रात घटना की जानकारी हुई है। एसीपी को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
आकाश कुलहरि, एडिशनल सीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed