Kanpur: सिपाही ने साथियों संग पेट्रोल पंप में की लूटपाट, निलंबित, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
पेट्रोल पंप संचालक ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने शिकायत के बाद भी पूरे मामले का संज्ञान नहीं लिया। सिपाही के लूट का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने और एसीपी, डीसीपी से मामले की शिकायत करने के बाद पनकी थाना प्रभारी हरकत में आए। इसके बाद उन्होंने जांच शुरू की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में पनकी इंडस्ट्रियल एरिया चौकी में तैनात सिपाही ने शनिवार रात साथियों संग मिलकर पेट्रोल पंप पर लूटपाट की। विरोध पर पंप मैनेजर समेत अन्य कर्मियों की लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मामला संज्ञान में आने पर डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने सिपाही को निलंबित करने के साथ ही उसपर एफआईआर दर्ज कराई।
पनकी निवासी धर्मेंद्र यादव की पनकी के पतेहुरी गांव में रीना फ्यूल के नाम से पेट्रोल पंप है। पंप मैनेजर राजेंद्र कुमार ने बताया कि शनिवार रात पनकी थाने की इंडस्ट्रियल एरिया चौकी में तैनात सिपाही अवनीश कुमार अपने चार साथियों के साथ आया और सेल्समैन राजेश कुमार और कर्मचारी आयुष को जमकर लाठी डंडों से पीटा।
इसके बाद पेट्रोल पंप से 50 हजार रुपये कैश लूट लिया। साथ ही एक-एक अल्मारी की तलाशी ली। लूट की वारदात को अंजाम देने वाला सिपाही सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। डीसीपी वेस्ट विजय ढुल ने बताया कि आरोपी सिपाही अवनीश कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथियों की शिनाख्त के लिए पनकी थाने की पुलिस जांच कर रही है। पेट्रोल पंप के मैनेजर राजेंद्र कुमार की तहरीर पर सिपाही और उसके पांच अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट, बलवा, लूट समेत अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है।
पनकी थाना प्रभारी पर कार्रवाई न करने का आरोप
पेट्रोल पंप संचालक ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने शिकायत के बाद भी पूरे मामले का संज्ञान नहीं लिया। सिपाही के लूट का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने और एसीपी, डीसीपी से मामले की शिकायत करने के बाद पनकी थाना प्रभारी हरकत में आए। इसके बाद उन्होंने जांच शुरू की।
दागी है लूट का आरोपी सिपाही
सिपाही अवनीश कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है। उसके खिलाफ पूर्व में एटीएम हैकरों को संरक्षण देने और सचेंडी में उगाही के कई मामले सामने आ चुके हैं।