फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Conspiracy to kidnap himself, demanded a ransom of 30 lakhs from his father

Kanpur: खुद के अपहरण की साजिश रच पिता से मांगी 30 लाख की फिरौती, वीडियो भेज 300 टुकड़े करने की दी धमकी

Wed, 16 Nov 2022 11:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 16 Nov 2022 11:34 PM IST
सार

कानपुर में खुद के अपहरण की साजिश रच पिता से 30 लाख की फिरौती मांगने वाले सींचपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
Kanpur: Conspiracy to kidnap himself, demanded a ransom of 30 lakhs from his father
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में खुद के अपहरण की साजिश रच पिता से 30 लाख की फिरौती मांगने वाले सींचपाल सोमेंद्रनाथ तिवारी को पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने क्राइम सीरियल देखकर साजिश रची थी। पिता से मोटी रकम वसूलकर वह अय्याशी करना चाहता था।

विज्ञापन


उसकी एक महिला मित्र भी है, जिस पर वह पैसा खर्च करना चाहता था। बर्रा दामोदरनगर निवासी सोमेंद्रनाथ सिंचाई विभाग में सींचपाल है। मंगलवार को खुद के अपहरण की साजिश रची। परिजनों को व्हाट्सएप पर 30 लाख रुपये की फिरौती का मैसेज भेजा। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन


देर रात पुलिस ने सोमेंद्र को घंटाघर के होटल से पकड़ लिया। डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि सोमेंद्र महिला मित्र पर खूब रकम खर्च करता है। खुद भी अय्याशी करता है। इसलिए यह साजिश रची। यह बात खुद उसने कबूल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद का वीडियो भेजा, 300 टुकड़े करने की दी धमकी 
परिजनों ने जब व्हाट्सएप पर मैसेज कर पूछा था कि कैसे यकीन कर लें कि सोमेंद्र तुम्हारे पास है और सुरक्षित है। तब खुद ही उसने अपना एक वीडियो बनाकर भेजा। यह भी लिखा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो इसके 300 टुकड़े कर देंगे। पुलिस ने उससे पूछा कि टुकड़े करने की बात कहां से जहन में आई तो उसने कहा कि खबर पढ़ी थी कि दिल्ली में एक शख्स ने अपनी महिला मित्र के 35 टुकड़े कर दिए हैं।

दस लाख में तय हुई थी डील 
डीसीपी साउथ ने बताया कि सोमेंद्र ने पहले तीस लाख की फिरौती मांगी। मना करने पर रकम कम करने लगा। आखिर में वह दस लाख रुपये में तैयार हो गया था। पुलिस ने उस पर धोखाधड़ी, खुद की मौत का भय दिखाकर वसूली करने समेत अन्य धाराएं उस पर लगाई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed