{"_id":"606c89898ebc3e8c942f1b8c","slug":"kanpur-commissioner-sits-inquiry-on-ammonia-leakage-in-fertilizer-plant-negligence-or-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: फर्टिलाइजर प्लांट में अमोनिया रिसाव पर कमिश्नर ने बैठाई जांच, लापरवाही या हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: फर्टिलाइजर प्लांट में अमोनिया रिसाव पर कमिश्नर ने बैठाई जांच, लापरवाही या हादसा
Tue, 06 Apr 2021 10:47 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:47 PM IST
विज्ञापन
आईपीएस असीम अरूण
- फोटो : amar ujala
कानपुर के पनकी में सोमवार शाम फर्टिलाइजर बनाने वाली कंपनी केएफसीएल में हुए अमोनिया गैस रिसाव के मामले में पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने जांच बैठाई है। डीसीपी पश्चिम को जांच सौंपी गई है।
जांच दो बिंदुओं पर हो रही है कि गैस रिसाव के पीछे कोई लापरवाही है या हादसा। अगर लापरवाही के साक्ष्य मिलेंगे तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। सोमवार को कंपनी के एक प्लांट की मरम्मत के दौरान अमोनिया गैस का रिसाव शुरू हो गया था।
जब गैस आसपास के आवासीय इलाकों तक फैली तो लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी। दमकल की मदद से करीब दो घंटे बाद लोगों को राहत मिली थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अमोनिया गैस का रिसाव घातक होता है। अगर समय पर रिसाव नियंत्रित न हो पाता तो बड़ी घटना होना तय था।