फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur city is stuck in jam traffic system collapsed waterlogging and vehicles suddenly came out

Kanpur: जाम से जकड़ा पूरा शहर…ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जलभराव और एकदम निकले वाहनों से स्थिति हुई खराब

Wed, 06 Aug 2025 10:42 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 06 Aug 2025 10:42 AM IST
सार

Kanpur News: शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश के बाद भीषण जाम लग गया। जलभराव, टूटे हुए पेड़ और खस्ताहाल सड़कों के कारण वीआईपी रोड, गोविंदपुरी और कल्याणपुर जैसे कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Kanpur city is stuck in jam traffic system collapsed waterlogging and vehicles suddenly came out
गोविंदपुरी नया पुल पर भीषण जाम - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बारिश के बाद मंगलवार को पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। वीआईपी रोड, चुन्नीगंज, जरीब चौकी, टाटमिल चौराहा, घंटाघर, मेडिकल कॉलेज पुल, गोविंदपुरी, दादानगर पुल, जीटी रोड समेत अन्य जगहों पर भीषण जाम लग गया। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत कर जाम खुलवाया। गोविंदपुरी पुल, दादानगर पुल, जरीब चौकी, कर्रही रोड, कल्याणपुर पनकी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में देर शाम तक वाहन रेंगते रहे। जूही खलवा पुल पर मंगलवार सुबह पेड़ टूट कर गिर पड़ा था, जिसकी वजह से बारादेवी से अफीम कोठी जाने वाला ट्रैफिक बाधित हो गया।

विज्ञापन

Kanpur city is stuck in jam traffic system collapsed waterlogging and vehicles suddenly came out
स्वरूप नगर में थाने के सामने मेट्रो स्टेशन नीचे लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala

इस वजह से टाटमिल चौराहा, जरीब चौकी चौराहा, श्यामनगर चौराहे के पास लोड बढ़ गया। दोपहर में बारिश के बाद माल रोड, बिरहाना रोड, बड़ा चौराहा, मेस्टन रोड, कचहरी, वीआईपी रोड, जनरलगंज, घंटाघर, रेलबाजार में वाहन रेंगते रहे। चुन्नीगंज से आगे चलकर बजरिया ढाल, पीरोड, रामबाग, आर्यनगर से मेडिकल कॉलेज रोड, रावतपुर, शारदानगर तक जाम लगा रहा। जीटी रोड पर मेट्रो के किनारे किनारे खस्ताहाल सड़क और उस पर भरे हुए पानी के चलते दोपहिया और चार पहिया वाहन चालक रेंगते हुए गए। फजलगंज, दादानगर, पनकी क्षेत्र में भी जाम लगता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur city is stuck in jam traffic system collapsed waterlogging and vehicles suddenly came out
गोविंद नगर चावला मार्केट चौराहे से नंदलाल चौराहा डीप टॉकीज तक जाम. - फोटो : amar ujala

गोविंदनगर में जलभराव से दोनों पुलों पर लगा जाम
दोपहर बाद गोविंदनगर चावला मार्केट चौराहा और आसपास के क्षेत्र में पानी भर गया। इस वजह से काफी संख्या में लोग वाया सचान चौराहा, बर्रा दो, शास्त्री चौक, सीटीआई चौराहे से होते हुए दादानगर पुल पर गए। दूसरी तरफ विजयनगर और शास्त्रीनगर से आने वाला ट्रैफिक भी इसी रूट पर आ गया। दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही से दादानगर पुल पर जाम लग गया।

विज्ञापन

Kanpur city is stuck in jam traffic system collapsed waterlogging and vehicles suddenly came out
बकर मंडी डाल से लेकर हर्ष नगर चौराहे तक लगा भीषण जाम - फोटो : amar ujala

कल्याणपुर क्रॉसिंग पर लगा जाम
बगिया क्रॉसिंग रोड खस्ताहाल होने की वजह से वाहन चालक कल्याणपुर क्रॉसिंग होकर पनकी के लिए आवाजाही करते हैं। बारिश के बाद कल्याणपुर से पुराना शिवली रोड, नया शिवली रोड और आवास विकास एक तक लंबी लाइन लग गई। पुलिसकर्मियों ने ठेले और ई-रिक्शा चालकों को किनारे कर वाहनों को आगे बढ़ाया। इसी तरह बिठूर रोड तिराहे पर जाम की स्थिति रही। एनएसआई के पास जलभराव होने की वजह से वाहन चालक एक तरफ से होकर निकले और मेट्रो स्टेशन के नीचे वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed