{"_id":"5c56b61fbdec225334437bcd","slug":"kanpur-city-is-number-1to-download-swachhata-app","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छता एप डाउनलोड करने में यूपी का ये शहर है नंबर-1","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छता एप डाउनलोड करने में यूपी का ये शहर है नंबर-1
Sun, 03 Feb 2019 03:27 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 03 Feb 2019 03:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
स्वच्छता एप डाउनलोड करने के मामले में कानपुर शहर 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले देश के अन्य सभी शहरों को पछाड़कर नंबर-1 पर आ गया है। शहर में 1.53 लाख लोगों ने अपने एंड्रायड मोबाइल में स्वच्छता एप डाउनलोड किए।
31 जनवरी तक हुई ओवरऑल रैंकिंग में कानपुर मुल, अनहेल और मुराद नगर के बाद 188.08 स्कोर के साथ चौथे नंबर पर रहा। अपर नगर आयुक्त (प्रथम) अमृत लाल बिंद ने बताया कि कानपुर के ऊपर के तीनों शहरों की आबादी बहुत कम है।

Trending Videos
डेमो पिक
इस प्रकार 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों में अपना शहर नंबर-1 पर आ गया है। शनिवार को शहरी विकास मंत्रालय की तरफ से जारी रैंकिंग में सिटिजन फीडबैक के मामले में भी कानपुर इंदौर को पछाड़कर तीसरे नंबर पर आ गया है।
सिटिजन फीडबैक के मामले में कानपुर देशभर में तीसरे नंबर पर है। सिटिजन फीडबैक में शहरवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में जागरूकता और साफ-सफाई संबंधी सात सवालों के जवाब देने होते हैं।
सिटिजन फीडबैक के मामले में कानपुर देशभर में तीसरे नंबर पर है। सिटिजन फीडबैक में शहरवासियों को स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में जागरूकता और साफ-सफाई संबंधी सात सवालों के जवाब देने होते हैं।