{"_id":"6693f5020c53274bfd0d8360","slug":"kanpur-chunniganj-bus-station-outpost-in-charge-who-beat-up-bajrang-dal-and-bjp-workers-suspended-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: बजरंगदल व भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने वाला चुन्नीगंज बस अड्डा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: बजरंगदल व भाजपा कार्यकर्ताओं को पीटने वाला चुन्नीगंज बस अड्डा चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
Sun, 14 Jul 2024 09:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Jul 2024 09:28 PM IST
सार
Kanpur News: बजरंगदल कार्यकर्ता और उसके साथी को पीटने के आरोपी चुन्नीगंज बस अड्डा चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
चुन्नीगंज बस अड्डे के पास शनिवार देर रात चाय की दुकान पर खड़े बजरंगदल कार्यकर्ता और उससे साथी भाजपा कार्यकर्ता को पीटने के आरोपी बस अड्डा चौकी प्रभारी को डीसीपी सेंट्रल ने लाइन हाजिर कर दिया। दरअसल, चुन्नीगंज बस अड्डे के पास शनिवार देर रात ब्रह्मनगर निवासी प्रिंस सोनकर अपने साथी मकराबर्टगंज निवासी भाजपा कार्यकर्ता हर्षवर्धन शर्मा के साथ एक दुकान पर चाय पीने गए थे।
उसी दौरान संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे चौकी प्रभारी नितिन पुनिया ने प्रिंस और हर्षवर्धन की स्कूटी व बाइक का चालान कर दिया। साथ ही सभी से वहां से हटने के लिए कहा। दुकानदार ने दुकान बंद करने के लिए कहा तो विवाद हो गया। आरोप है इस दौरान चौकी प्रभारी नितिन पुनिया प्रिंस और हर्षवर्धन को पीटकर थाने ले गए और वहां भी पीटा। कार्यकर्ताओं के पीटे जाने की सूचना पर भाजपा व बजरंग दल के कई नेता व समर्थक थाने पहुंच गए और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। डीसीपी सेंट्रल आरएस गौतम ने मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज महेश कुमार को सौंपी थी। एसीपी की रिपोर्ट के आधार पर बस अड्डा चौकी प्रभारी नितिन पुनिया को लाइन हाजिर कर दिया गया है।