फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur checking drivpolice set up barricades at 40 points late at night

Kanpur: अपर पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कानपुर में सघन चेकिंग अभियान, 40 प्वाइंटों पर देर रात पुलिस की नाकाबंदी

Sat, 25 Jul 2026 01:47 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 25 Jul 2026 01:47 PM IST
सार

Kanpur News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कानपुर पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई है। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा के निर्देश पर शुक्रवार देर रात शहर में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। पश्चिमी जोन के करीब 40 स्थानों पर नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच की गई।

विज्ञापन
Kanpur checking drivpolice set up barricades at 40 points late at night
कानपुर में देर रात चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर नगर में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गया है। अपर पुलिस आयुक्त डॉ. विपिन ताडा के सख्त निर्देशों के बाद शुक्रवार देर रात पूरे जिले में व्यापक और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

विज्ञापन
Trending Videos

संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से शहर के सभी प्रमुख मार्गों और चौराहों पर पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। अधिकारियों ने खुद सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur checking drivpolice set up barricades at 40 points late at night
कानपुर में देर रात चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala

मसवानपुर चौराहे पर वाहनों की गहन जांच, DCP और ACP रहे मौजूद

अभियान के तहत विशेष रूप से पश्चिमी जोन के करीब 40 प्रमुख प्वाइंटों पर देर रात कड़ा पहरा लगाकर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। मसवानपुर चौराहे पर चार पहिया और दो पहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की गई।

विज्ञापन

चेकिंग के दौरान डीसीपी पश्चिम, संबंधित एसीपी और क्षेत्रीय थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी से काम करने और संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Kanpur checking drivpolice set up barricades at 40 points late at night
कानपुर में देर रात चला पुलिस का सघन चेकिंग अभियान - फोटो : amar ujala




दिल्ली जंतर-मंतर प्रदर्शन के बाद अलर्ट, रात्रि गश्त तेज

शहर में शांति-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की रात्रि गश्त भी लगातार जारी है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए हालिया प्रदर्शन के बाद से ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी को ध्यान में रखते हुए कानपुर पुलिस सतर्कता बरत रही है और शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल की तैनाती बढ़ाकर गश्त तेज कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed