फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Chain Loot, Loot incidents are not stopping, now the robbers looted the chain from the inspectors mothe

Kanpur Chain Loot: ये है पुलिस की तौहीन! नहीं रूक रहीं लूट की वारदातें, अब लुटेरों ने दरोगा की मां से चेन लूटी

Fri, 21 Jul 2023 10:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 21 Jul 2023 10:53 AM IST
सार

Kanpur Crime: इंस्पेक्टर बर्रा सूर्यबली पांडेय ने बताया कि जांच में कुछ जानकारी मिली है, जल्द ही लुटेरों तक पुलिस पहुंच जाएगी। बताया कि बाइक सवारों की लोकेशन से साथ-साथ उनके रूट की पड़ताल के लिए भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
Kanpur Chain Loot, Loot incidents are not stopping, now the robbers looted the chain from the inspectors mothe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में बेखौफ लुटेरे लगातार चेन लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं और पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। इस माह बुधवार तक नौ महिलाओं से चेन लूट की वारदात हो चुकी हैं। वहीं, गुरुवार को एक और महिला से चेन लूट हो गई। शाहजहांपुर में तैनात दरोगा की मां से बाइक सवार लुटेरे ने चेन लूट ली।

विज्ञापन

बेटे ने बर्रा पुलिस को घटना की जानकारी दी। बर्रा दो निवासी अभिषेक गुप्ता दरोगा हैं और वर्तमान में शाहजहांपुर में तैनात हैं। उनकी मां सुमन ने बताया कि वह घर का सामान लेने के लिए नजदीक की दुकान गई थी। सामान लेने के दौरान ही लुटेरों ने झपट्टा मारकर चेन लूट की। सुमन ने बेटे अभिषेक को फोन कर जानकारी दी।
विज्ञापन

इसके बाद उसने बर्रा पुलिस को सूचना दी। बर्रा पुलिस ने हर बार की तरह पूछताछ की, लेकिन लुटेरों का सुराग नहीं लगा सकी। वहीं, कोचिंग जा रही छात्रा से बाइक सवार दो बदमाशों ने चेन लूट ली। मूलरूप से कन्नौज के मकरंदनगर निवासी प्रताप सिंह की पुत्री प्रिया सिंह कल्याणपुर में रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर लूटी चेन
बताया कि 15 जुलाई की दोपहर 3:30 बजे वह आजादनगर साईं सर्जिकल मेडिकल सोप के सामने से कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान दो बाइक सवारों ने झपट्टा मारकर गले में पड़ी सोने की चेन लूट ली। पुलिस ने दो अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ लूट की रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

कानपुर के नंबर की बाइक से लूटी गई थी चेन
बर्रा थानाक्षेत्र के दामोदरनगर में हुई शिक्षक की पत्नी से चेन लूट के मामले की जांच कर रही पुलिस को लुटेरों की बाइक का पता चल गया है। पुलिस को एक व्यक्ति मिला है, जिसने लूट के दौरान इस्तेमाल की गई बाइक का नंबर नोट किया था। उस बाइक के असल मालिक और चलाने वालों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

लुटेरों की तलाश में दी जा रही है दबिश
बता दें कि, बुधवार दोपहर दामोदरनगर निवासी सरकारी शिक्षक अंकित यादव की पत्नी गरिमा यादव दोपहर करीब दो बजे सरोजनी अस्पताल के नजदीक आई स्कूली बस से लौट रहे बेटे सात्विक को लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान पीछे से एक व्यक्ति आया और उसने उनकी सोने की चेन लूट ली।

खंगाले जा रहे हैं सीसीटीवी फुटेज
जब तक वह कुछ समझ पाती, लुटेरा कुछ दूर पर खड़े बाइक सवार के साथ फरार हो गया। इंस्पेक्टर बर्रा सूर्यबली पांडेय ने बताया कि जांच में कुछ जानकारी मिली है, जल्द ही लुटेरों तक पुलिस पहुंच जाएगी। बताया कि बाइक सवारों की लोकेशन से साथ-साथ उनके रूट की पड़ताल के लिए भी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed