फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: CDO got angry after seeing paan masala spit and dirt in offices

Kanpur: कार्यालयों में पान मसाला की पीक और गंदगी देख भड़कीं सीडीओ

Sat, 27 Jul 2024 09:21 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 27 Jul 2024 09:21 PM IST
सार

Kanpur News: सीडीओ दीक्षा जैन ने विकास भवन में कार्यभार संभालते ही सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। कर्मचारियों के उपस्थिति रजिस्टर देखे। कार्यालयों में पान मसाला की पीक और गंदगी देख भड़क गईं।

विज्ञापन
Kanpur: CDO got angry after seeing paan masala spit and dirt in offices
विकास भवन के कार्यालयों का निरीक्षण करतीं सीडीओ दीक्षा जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्य विकास अधिकारी दीक्षा जैन ने शनिवार को विकास भवन में कार्यभार संभालते ही सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। जीना चढ़ने के दौरान दीवार में पान मसाला की पीक देख नाराजगी व्यक्त की। कई कार्यालयों में गंदगी और गैलरी में कबाड़ भरा देख उनका पारा चढ़ गया। उन्होंने डीडीओ को अभियान चलाकर दो दिन में सभी कार्यालयों की सफाई कराने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
शुक्रवार शाम को सीडीओ ने जिले में पहुंचकर चार्ज ले लिया था। शनिवार सुबह 10 बजे विकास भवन पहुंच गईं। इसके बाद अफसरों से मिलने का दौर शुरू हो गया। दोपहर 12 बजे उन्होंने परियोजना निदेशक, डीडीओ, डीपीआरओ के साथ विकासभवन के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया। कई कार्यालयों में फाइलें अस्त व्यस्त मिलीं, फर्श गंदी मिली। कर्मचारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। जो अनुपस्थित थे उनका कारण पूछा। आरईएस विभाग के कागजों की अलमारियां गैलरी में रखी देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्यालय साफ-सुथरे रखें। फाइलें व्यवस्थित रखें, किसी तरह की अव्यवस्था न हो। डीडीओ को निर्देश दिए कि दो दिन अभियान चलाकर परिसर के साथ सभी कार्यालयों की सफाई कराएं। किसी तरह की लापरवाही न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed