{"_id":"6a0b52719539b753a40c57cc","slug":"kanpur-case-registered-against-nine-individuals-for-illegal-mining-two-arrested-two-cars-seized-2026-05-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: खनन करने वाले नाै लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो गिरफ्तार; दो कारें जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: खनन करने वाले नाै लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, दो गिरफ्तार; दो कारें जब्त
Mon, 18 May 2026 11:25 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Mon, 18 May 2026 11:25 PM IST
सार
सचेंडी के कैंधा में खनन माफिया ने रविवार को घर में घुसकर हमला किया था। खनन का विरोध करने पर हूटर बजाते पहुंचे दबंगों ने फायरिंग कर तोड़फोड़ की थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हृदयांश और पवन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सचेंडी के कैंधा गांव में रविवार रात अवैध खनन रोकने पर माफिया ने फायरिंग, घर में घुसकर हमला करने के साथ ही तोड़फोड़ की थी। इस मामले में सोमवार को तहरीर के आधार पर पुलिस ने नौ के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक तमंचा और दो कारें बरामद की हैं।
सचेंडी के कैंधा अकबरपुरवा गांव निवासी अतुल सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि कि गांव के आसपास की ग्राम समाज की जमीनों को खनन माफिया ने खोदाई कर छलनी कर डाला है। यहां 15 फीट तक गहराई में खोदाई कर डाली है। इससे खेलने वाले मैदान तालाब बन गए हैं। इसके बाद गांव वालों ने माफिया के खिलाफ आवाज उठाना शुरू किया। पुलिस से शिकायत के बाद कार्रवाई नहीं हुई तो लेखपाल से शिकायत की। 15 मई को लेखपाल ने जमीनों की पैमाइश करते हुए बताया कि जहां खनन किया जा रहा है पूरी जमीन ग्राम समाज की है। एसडीएम को रिपोर्ट भेज दी। साथ ही लेखपाल ने ग्रामीणों से अवैध खनन रुकवा कर सूचना देने के लिए कहा था। 16 मई की सुबह गाड़ियां फिर खनन करने पहुंचीं तो गांव वालों के साथ जाकर वीडियो बनाने लगे। इस पर जेसीबी और डंपर मौके से भाग निकले। रात्रि में फिर खनन शुरू हुआ तो ग्रामीणों के साथ फिर मौके पर पहुंचे तो काम बंद हो गया। मौके से यूपी-112 को सूचना दी गई हालांकि कोई भी नहीं पहुंचा। चौकी में सूचना दी तो वहां से भी कोई नहीं आया।
इससे आक्रोशित अशोक सिंह चौहान, अनिकेत हृदयांश सिंह सेंगर, पवन सिंह राजावत, रोहित सिंह व आधा दर्जन अन्य लोग खनन स्थल पहुंच गए और जमकर गाली गलौज करने लगे। अगले दिन देख लेने की धमकी दी। रविवार को आरोपी तीन गाड़ियों के काफिले में हूटर बजाते हुए पहुंचे और देखते ही फायर झोंक दिया। अतुल जान बचा कर भागे तो आरोपी घर के अंदर घुस गए। वहां सबको पीटना शुरू कर दिया। पड़ोसी जुटे तो उनके घर पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
सचेंडी इंस्पेक्टर दीना नाथ मिश्र ने बताया कि अतुल की तहरीर पर अशोक सिंह चौहान, अनिकेत सिंह चौहान, हृदयांश सिंह सेंगर, पवन सिंह राजावत, रोहित सिंह व तीन-चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। हृदयांश और पवन को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है तमंचा भी बरामद हुआ। वहीं, एक थार और जेस्ट कार जब्त कर ली गई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक, अशोक और अनिकेत का नाम पीड़ित ने जानकारी के अभाव में लिख दिया था उसके स्थान पर दूसरे पिता-पुत्र का नाम बढ़ाया जा रहा है।

टूटी कार
- फोटो : अमर उजाला
हमें पहचान नहीं रहे सीधा गोली मारेंगे..बस एक मुकदमा होगा, ऑडियो वायरल
घटना के बाद सोमवार को एक चार मिनट का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। ऑडियो में आरोपी कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गाड़ी कैसे रुकवाई। हमें पहचान नहीं रहे। दाढ़ी में आग लगा देंगे। जो करते बने कर लेना। कल 100-200 लड़का लेकर घर में घुसेंगे। सीधा गोली मारेंगे। एक मुकदमा और लिखेगा। तुम्हारी वो दशा करेंगे कि याद रखोगे।
इतनी खोदाई की जमीन से पानी निकल आया
कैधा पहुंचने पर खनन माफियाओं की करतूत साफ नजर आती है। जिस जगह पर खनन करने को लेकर विवाद हुआ, वहां आठ बीघे जमीन पर जमकर खोदाई की गई है। गांव के पास एक जगह तो जेसीबी से इतनी खोदाई हुई कि जमीन से पानी तक निकल आया है।