{"_id":"63287f2a83357d10705691d3","slug":"kanpur-case-of-death-of-three-laborers-due-to-poisonous-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: जहरीली गैस से ही मरे थे तीनों मजदूर, परिवार वालों ने तीन लाख में किया समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: जहरीली गैस से ही मरे थे तीनों मजदूर, परिवार वालों ने तीन लाख में किया समझौता
Tue, 20 Sep 2022 08:22 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 20 Sep 2022 08:22 AM IST
सार
कानपुर में सोख्ता टैंक में जहरीली गैस की वजह से तीन मजदूरों की मौत हो गई थी। पीड़ित परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। करीब तीन लाख रुपये में समझौता हो गया।
विज्ञापन
कानपुर: सेप्टिक टैंक में उतरे तीन मजदूरों की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर के कर्रही मालवीय नगर में रविवार को सोख्ता टैंक में जहरीली गैस की वजह से ही मजदूरों का दम घुटा था। जिससे उनकी मौत हो गई थी। सोमवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें इसकी पुष्टि हुई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।
विज्ञापन
पीड़ित परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। करीब तीन लाख रुपये में समझौता हो गया। मालवीय नगर में कालपी निवासी कुशल गुप्ता अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। रविवार सुबह मकान में बनाए गए सोख्ता टैंक की शटरिंग खोलने के लिए उतरे मजदूर शिवा तिवारी (25), अंकित पाल (22), अमित कुमार (25) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
इसके बाद भारी हंगामा और बवाल हुआ था। बमुश्किल पुलिस तीनों शव मोर्चरी भेज सकी थी। सोमवार को तीनों शवों का पोस्टमार्टम हुआ। इससे स्पष्ट हुआ कि जहरीली गैस की चपेट में आने की वजह से तीनों युवकों की दम घुटने की वजह से मौत हुई थी।
विज्ञापन
एसीपी गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। वह किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ठेकेदार व मकान मालिक ने चंदा कर करीब तीन लाख रुपये जुटाए हैं, जो पीड़ित परिवारों को आर्थिक मदद के तौर पर दिए जाएंगे।