{"_id":"62965b3f146d416d9b778039","slug":"kanpur-bullion-trader-died-of-swine-flu-in-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"kanpur: गर्मी में स्वाइन फ्लू से सराफा व्यापारी की मौत, तेजी से फेफड़ों में समाता चला गया घातक निमोनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kanpur: गर्मी में स्वाइन फ्लू से सराफा व्यापारी की मौत, तेजी से फेफड़ों में समाता चला गया घातक निमोनिया
Tue, 31 May 2022 11:47 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 31 May 2022 11:47 PM IST
सार
कानपुर में भीषण गर्मी के कारण बीमारियों का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अस्पतालों में मरीजों की संख्या में कई गुना इजाफा हुआ है। शहर में गर्मी में स्वाइन फ्लू से सराफा व्यापारी की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में सराफा व्यापारी अजय गुप्ता (41) की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। शहर में पहली बार भीषण गर्मी के मौसम में स्वाइन फ्लू का रोगी मिला है। इसके पहले जाड़े में यह बीमारी फैलती रही है। उनके दोनों फेफड़ों में घातक निमोनिया हो गया था। जांच में कोरोना की रिपोर्ट निगेटिव निकली लेकिन इंफ्लुइंजा ए एच-1 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
हंसपुरम के रहने वाले भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठन मंत्री सराफा व्यापारी अजय गुप्ता को निजी अस्पताल में 14 मई को भर्ती किया गया था। तब उनके गले में संक्रमण, तेज बुखार और सांस लेने में दिक्कत थी। इसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ी। निमोनिया बढ़ने पर उन्हें सांस में दिक्कत हुई।
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें सर्वोदय नगर स्थित अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें हाई फ्लो नेजल कैनुला (एचएफएनसी) के सपोर्ट पर रखा गया, पर हालत संभली नहीं। सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई। सीनियर चेस्ट फिजीशियन डॉ. राजीव कक्कड़ ने बताया कि रोगी को अति गंभीर हालत में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन