{"_id":"6af8a81ee3043cbf2e077181","slug":"kanpur-brutal-murder-of-an-e-auto-driver-could-a-plot-of-land-worth-3-50-crore-be-the-motive-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ई-ऑटो चालक की निर्मम हत्या, 3.50 करोड़ की जमीन तो नहीं बनी हत्या की वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ई-ऑटो चालक की निर्मम हत्या, 3.50 करोड़ की जमीन तो नहीं बनी हत्या की वजह
Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
चकेरी के टटियन झनाका इलाके में ई-ऑटो चालक बृजनंदन यादव की ईंट से कूंचकर हत्या के मामले में पुलिस संपत्ति विवाद के एंगल पर भी जांच कर रही है। बृजनंदन तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। ककवन के सरिगंवा, अनेई रानेपुर में तीनों भाइयों के नाम करीब 20 बीघा जमीन है जिसकी कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
बृजनंदन के एक भाई प्रवीण की 15 साल पहले मौत हो चुकी है जबकि तीसरा भाई चंद्रभान मानसिक रूप से बीमार है। ऐसे में परिवार के एक करीबी की भूमिका को लेकर पुलिस को संदेह है। पुलिस मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), बीटीएस और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। शुक्रवार सुबह टटियन झनाका स्थित एचएएल टाउनशिप के पास मैदान में बृजनंदन का रक्तरंजित शव मिला था। वह बिठूर के मंधना कुरसौली गांव का रहने वाला था।
बृजनंदन बृहस्पतिवार रात रामादेवी में किसी सवारी को छोड़ने की बात कहकर निकला था। उसका ई-ऑटो और मोबाइल भी गायब है। ऐसे में पुलिस को आशंका है कि हत्यारों ने पुलिस को उलझाने के लिए ऑटो और मोबाइल गायब किया होगा। एसीपी चकेरी आशुतोष सिंह ने बताया कि हत्याकांड के खुलासे के लिए छह टीमें लगाई गई हैं। महाराजपुर की ओर मिले सीसीटीवी फुटेज में अहम सुराग मिले हैं। वहीं, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चेहरे और सिर पर 10-12 गहरी चोटें मिली हैं। अधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि है।