फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Brother and sister committed suicide on Bhai Dooj

Kanpur: भाई दूज पर शराब के लिए पैसे न देने पर बहन को पीटा, दोनों ने जहर खाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 11 Mar 2023 08:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 11 Mar 2023 08:54 AM IST
सार

कानपुर में भाईदूज पर भाई-बहन की मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Kanpur: Brother and sister committed suicide on Bhai Dooj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के शिवराजपुर में भाईदूज पर शराब के लिए रुपये न देेने पर भाई ने बहन की पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर बहन ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बहन की हालत खराब होती देख भाई ने भी जहर निगल लिया। परिजन दोनों को हैलट ले गए जहां उनकी मौत हो गई। भाई दूज के दिन गुरुवार देर शाम शिवराजपुर के ईशेपुर गांव निवासी सुरेंद्र बाबू के बड़े बेटे आशीष कुमार (20) ने बहन दीक्षा (18) से शराब पीने के लिए रुपये मांगे।

विज्ञापन


इस पर दीक्षा ने रुपये देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज आशीष ने दीक्षा की पिटाई कर दी। भाई की पिटाई से क्षुब्ध होकर दीक्षा ने जहर खा लिया। बहन की हालत खराब होती देख आशीष ने भी परिजनों के डर से जहरीला पदार्थ निगल लिया। दोनों की हालत खराब होती देख छोटे भाई दीपक ने परिजनों को जानकारी दी।

विज्ञापन

परिजन दोनों को विकासनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने हैलट रेफर कर दिया। देर रात दोनों की मौत हो गई। शिवराजपुर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि भाई-बहन के बीच विवाद हुआ था। जिसे लेकर दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। दोनों का खेरेश्वर घाट पर दाह संस्कार कर दिया गया। 

गांव में मचा कोहराम, नहीं जले चूल्हे
भाईदूज पर भाई-बहन की मौत की खबर सुनकर गांव में कोहराम मच गया। पिता सुरेंद्र बाबू पैरों से दिव्यांग हैं। घटना के बाद मां उषा देवी बेसुध हो गईं। गांव के कई घरों के चूल्हे तक नहीं जले। मां ऊषादेवी व परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। छोटे भाई दीपक ने बताया कि आशीष पानीपत में प्राइवेट नौकरी करता था। पांच महीने पहले ही वह गांव आया था। वहां से आने के बाद वह शराब का लती हो गया था। शराब का लती होने के चलते आशीष आए दिन घर में विवाद करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed